फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Criminal with a 25,000 bounty arrested in an encounter; sustains a gunshot wound to the leg

Ghaziabad News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a 25,000 bounty arrested in an encounter; sustains a gunshot wound to the leg

विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। आरोपी पर 16 चोरी और स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की एक स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, तड़के चार बजे डीएलएफ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रैन बसेरा, विक्रम एन्क्लेव की तरफ से डीएलएफ क्षेत्र में एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। भागते समय उसकी स्कूटी कब्रिस्तान के मोड़ पर गिर गई, जिसके बाद वह स्कूटी छोड़कर कब्रिस्तान के अंदर वाली गली में भागने लगा। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पीछा करते देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे कब्रिस्तान के अंदर पकड़ लिया। घायल आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अमजद निवासी 20 फुटा रोड, प्रेम नगर लोनी के रूप में हुई। जांच में स्कूटी दिल्ली के थाना वजीराबाद क्षेत्र से चोरी की मिली। एसीपी ने बताया कि आरोपी पर अंकुर विहार से ये इनाम घोषित था, जो उस पर स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में वांछित होने के बाद रखा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed