{"_id":"57a9eb7d4f1c1b8667ee4fd0","slug":"7-years-old-child-murder-due-to-black-magic-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधरः क्यों की गई 7 साल के बच्चे की हत्या, वजह जानकर सिहर उठेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधरः क्यों की गई 7 साल के बच्चे की हत्या, वजह जानकर सिहर उठेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 10 Aug 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 साल के मासूम का कत्ल करके हाथ पांव बांधकर शव को अलमारी में छिपा दिया। इस हत्याकांड का असली सच सामने आया तो मां-बाप को होश उड़ गए। जानिए।
जालंधर में बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात पंजाब में जालंधर के गांव मल्को में अंजाम दी गई। बच्चे के हाथ पैर बंधे हुए थे और सिर पर ईंट के वार का निशान था। कमरे में कटे नींबू और कुछ पूजा पाठ का सामान भी पड़ा हुआ था। किसी तांत्रिक के कहने पर बच्चे की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और किराएदार मंगत राम और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर में बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें हत्यारोपी के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। मृतक बच्चे की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी (7) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गोपी पड़ोसी मंगतराम के घर में एक युवक किराए पर रहने आया था, जो बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने लगा था। गोपी हर रोज की तरह सोमवार को भी ट्यूशन पढ़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कई घंटे बीतने के बाद जब गोपी नहीं आया तो उसकी मां रजनी उसे लेने गई। जैसे ही वह घर पहुंची, युवक ने कहा कि गोपी अभी पढ़ रहा है। थोड़ी देर बाद आ जाएगा। इसके बाद भी जब बच्चा गोपी नहीं आया तो मां फिर से उसे लेने के लिए गई, लेकिन वहां ताला लगा देखकर उसके होश उड़ गए। वह तुरंत वापिस आई और सारी बात बताई।
विज्ञापन
जालंधर में बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अशोक ने बताया कि इसके बाद वे दोनों गोपी को इधर उधर तलाशने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गांव वालों को बताया और आसपास के लोगों की मदद से दीवार फांद कर मंगतराम के घर में दाखिल हुए तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। कटे हुए नींबू और पूजा पाठ का सामान भी था। अनहोनी की आंशका से कमरा तलाशने लगे। एक ने अलमारी खोली तो देखकर होश उड़ गए।