{"_id":"59d1cc264f1c1b9f538b54ba","slug":"5-people-killed-in-a-road-accident-in-sonipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: जब रोडवेेज बस के नीचे आ गई कार, दरवाजे उखाड़ निकालनी पड़ी 5 लाशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: जब रोडवेेज बस के नीचे आ गई कार, दरवाजे उखाड़ निकालनी पड़ी 5 लाशें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/भिवानी
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोचिए उस कार का क्या हुआ होगा, जिसकी तेज रफ्तार बस से आमने सामने टक्कर हो जाए। कुछ ऐसा ही यहां हुआ और कार की हालत देखिए, 5 लोगों की जान भी चली गई।
Accident
हरियाणा में रोडवेज की बसें कॉल बनकर दौड़ रही हैं। इनकी तेज रफ्तार आए दिन किसी न किसी बेकसूर की जान ले रही है। रविवार को दो रोडवेज बसों की तेज रफ्तार ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। सोनीपत में झज्जर डिपो की बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
Accident
सोनीपत जिले के गांव रोहट निवासी धर्मबीर (45), पत्नी आशा (41), भाई रघुबीर (48) भाभी मूर्ति (49) और भतीजे जितेंद्र (30) पुत्र जगबीर के साथ कार से बहादुरगढ़ के पास स्थित सोलदा गांव गए थे। सभी एक रिश्तेदार की मौत पर मातम मनाने गए थे। रविवार देर शाम सभी कार से लौट रहे थे। गांव से पहले तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident
हादसे में कार सवार परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की अगली सीट पर बैठे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर से कार को बांधकर बस से अलग करना पड़ा।
अगली स्लाइड में पढ़िए हरियाणा में हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
अगली स्लाइड में पढ़िए हरियाणा में हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
विज्ञापन
Accident
हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
- दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने से कतराते हैं
- कार चालक सीट बेल्ट बांधना इग्नोर करते हैं
- रोडवेज या किसी भी वाहन चालक की ओवर स्पीड
- दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने से कतराते हैं
- कार चालक सीट बेल्ट बांधना इग्नोर करते हैं
- रोडवेज या किसी भी वाहन चालक की ओवर स्पीड