{"_id":"59550b424f1c1bb3328b4e0c","slug":"4-death-in-punjab-due-to-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मौत' की बारिश: कहीं छत गिरी तो कहीं बिजली, 4 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मौत' की बारिश: कहीं छत गिरी तो कहीं बिजली, 4 की मौत
Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Punjab Rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के लोगों पर आज बारिश मौत बनकर टूटी। कहीं घरों के छत गिर गए तो कही लोग बिजली की चपेट में आ गए, देखिए
2 of 6
Punjab Rain
पहला मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां तेज आंधी के बाद शुरू हुई बारिश वीरवार शाम तक जारी रही। इस वजह से सिरकी बाजार के अंदर पानी भर गया। यहां बिजली के खंभे में करंट आने से कुलदीप सिंह (32) की मौत हो गई। वह लकड़ी के मिस्त्री का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 दिनों से बिजली विभाग को उक्त खंभे में करंट आने के बारे में सूचित किया जा रहा था। वहीं विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
3 of 6
Punjab Rain
दूसरा मामला मोगा का है, जहां बुधवार आधी रात के बाद लगातार 8 घंटे बारिश हुई। इससे अंडरब्रिज में तकरीबन 6 फुट तक पानी भर गया। यहां बारिश में नहाते बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। थाना सिटी साउथ पुलिस के मुताबिक आकाश राम (11) निवासी अगवाड़ हाकम बारिश में नहा रहा था। इस दौरान गली बारिश के पानी से भर गई। वह पानी में तैरती किसी चीज को पकड़ने लगा तो वहां लगे बिजली के खंभे में करंट होने से वह चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Punjab Rain
तीसरा मामला पटियाला का है, जहां पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के से बुधवार रात धीरू की माजरी इलाके में एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका दादा घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
Punjab Rain
संबंधित सिविल लाइन थाने के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि बुधवार रात धीरू की माजरी इलाके में रहने वाले लक्ष्मण सिंह का बेटा परविंदर अपने दादा चानन सिंह (70) के साथ घर में मौजूद था। इसी बीच बारिश के कारण घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से परविंदर बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि उसके दादा को सिर व पैर में मामूली चोटें आईं। गंभीर हालत में परविंदर को स्थानीय कोलंबिया एशिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। परविंदर के पिता लक्ष्मण सिंह पेशे से मजदूरी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।