{"_id":"626fcd631f68506ebf50ba15","slug":"30-year-old-man-brutally-murdered-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त को बेरहमी से मारा: शव को टुकड़ों में बांटा, बोरों में भरकर फेंका, एक बाजू और टांग मिली, वजह सन्न कर देगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त को बेरहमी से मारा: शव को टुकड़ों में बांटा, बोरों में भरकर फेंका, एक बाजू और टांग मिली, वजह सन्न कर देगी
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त ने की दोस्त की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के लुधियाना में बड़ी खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम की रुपयों के लालच में हत्या कर दी गई। मृतक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव जलालाबाद का रहने वाला था। वह करीब 15 दिन पहले 25 हजार रुपये लेकर खरीदारी करने लुधियाना पहुंचा था और अपने साथी के पास रुका था। साथी ने रुपये के लालच में वारदात को अजाम दिया। आरोपी ने शव के साथ बेरहमी भी की। टुकड़ों में काटने के बाद बोरे में भरा और सिधवां नहर में फेंक दिया। परिवार वाले इस्लाम को ढूंढने निकले तो पता चला कि आरोपी ने हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी को उन्होंने खुद पानीपत से काबू किया और लुधियाना लाकर थाना टिब्बा पुलिस के हवाले किया। थाना टिब्बा पुलिस ने इस्लाम के भाई महबूब की शिकायत पर मोहम्मद महफूज के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिधवां नहर से एक बाजू और टांग बरामद कर ली है। उत्तर प्रदेश से पहुंचे महबूब ने बताया कि उसका भाई इस्लाम कपड़े का कारोबार करता है। उसकी गांव में छोटी सी दुकान है। वह अक्सर लुधियाना माल खरीदने आता था। करीब 15 दिन पहले भी वह खरीदारी के लिए लुधियाना की गांधी नगर मार्केट में आया।
3 of 5
Punjab News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां वह अपने गांव के ही रहने वाले आरोपी मोहम्मद महफूज के पास टिब्बा रोड पर रुका। इस बीच अचानक इस्लाम का फोन बंद हो गया और उससे संपर्क टूट गया। जब आरोपी महफूज से पूछा गया तो उसने बताया कि वह तो चला गया है। मगर जब पता कराया गया तो आरोपी भी वहां से गायब था। इसके बाद उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पता चला कि आरोपी पानीपत के पास है। इसके बाद महबूब व उसके साथियों ने मोहम्मद महफूज को काबू किया और लुधियाना लेकर पहुंचे। आरोपी को टिब्बा पुलिस के हवाले किया तो उसने सच्चाई उगल दी और बताया कि हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े किए फिर बोरियों में भरकर सिधवां नहर में फेंक दिया। आरोपी ने मोहम्मद इस्लाम के 25 हजार रुपये लूटे। पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या कहते हैं थाना टिब्बा के एसएचओ
थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर सिधवां नहर से दो बोरियां बरामद की हैं। इसमें एक टांग और एक बाजू मिली है। बाकी अंग बरामद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।