{"_id":"5a3121d54f1c1b97678c161b","slug":"2-real-brother-killed-in-a-road-accident-near-mallanwala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: घर में थी बैंड-बाजे की तैयारी, हुआ कुछ ऐसा पसर गया मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: घर में थी बैंड-बाजे की तैयारी, हुआ कुछ ऐसा पसर गया मातम
Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Punjab news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिंग सेरेमनी हो चुकी थी, अब बस शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि घर में मातम छा गया।
2 of 6
Punjab news
दरअसल, फिरोजपुर के मल्लांवाला में घने कोहरे के चलते गांव कालू में बुधवार सुबह बाइक और ट्राले की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई गांव सुधारा से बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर कामकाज को आ रहे थे।
3 of 6
Punjab news
पुलिस के मुताबिक सन्नी (24) और जसविंदर (22) पुत्र जगतार सिंह वासी गांव सुधारा रंग-रोगन का कार्य करते हैं। सुबह साढ़े सात बजे के करीब दोनों भाई बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर कामकाज के लिए आ रहे थ। गांव कालू वाला के पास धुंध अधिक होने के कारण बाइक और ट्राले की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Punjab news
ट्राले की टक्कर के बाद बाइक समेत दोनों भाई सड़क पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्राले वाला घटना को अंजाम देेने के बाद फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि जसविंदर की कुछ दिन पहले ही रिंग सेरेमनी हुई थी और कुछ दिन बाद शादी थी। सन्नी शादीशुदा है और उसके एक बच्चा है। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 6
Punjab news
उधर, गांव सुधारा में दोनों भाईयों की मौत की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गांव के लोग दोनों भाइयों के शव लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। घर पर चीखने-चिलाने की आवाजें गूंजने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।