भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है। उनकी बेटी यशोधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया है। यशोधरा ने भी अर्थी को कंधा दिया। वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
{"_id":"63084bea63019d12d52dac82","slug":"cremation-of-bjp-leader-sonali-phogat-today-update-news-in-hindi-sonali-phogat-cremation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat Cremation: पंचतत्व में विलीन हुईं सोनाली फोगाट, बेटी यशोधरा ने चिता को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat Cremation: पंचतत्व में विलीन हुईं सोनाली फोगाट, बेटी यशोधरा ने चिता को दी मुखाग्नि
Fri, 26 Aug 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
सोनाली की अर्थी को कंधा देती उनकी बेटी यशोधरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशोधरा ने मां को दी मुखाग्नि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।
गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि फैमिली अगर कह रही है तो आग के बगैर धुआं नहीं उठता तो कहीं कोई अप्रिय घटना हुई है। सीबीआई दूध का दूध व पानी का पानी करे। मैंने खुद सीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच करवाई जाए।
गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि फैमिली अगर कह रही है तो आग के बगैर धुआं नहीं उठता तो कहीं कोई अप्रिय घटना हुई है। सीबीआई दूध का दूध व पानी का पानी करे। मैंने खुद सीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच करवाई जाए।
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
सोनाली फोगाट की मौत का राज अभी जनता के सामने नहीं आ सकेगा। चिकित्सक बोर्ड ने अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का कोई खुलासा नहीं किया। बोर्ड ने लिखा कि वह मौत का कारण तीन सैंपल की जांच के बाद ही बता सकेंगे। इन सैंपल की रिपोर्ट आने में तीन महीने तक का समय लगने के आसार हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौत के बाद पहले शव के पोस्टमार्टम के लिए जितनी जल्द सैंपल लिए जाएं उतने ही बेहतर व सटीक परिणाम आते हैं। मौत के 60 घंटे बाद सैंपल लिए जाने के बाद रिपोर्ट पूरी तरह से पुख्ता होने की संभावना कम हो जाती है। सोनाली की मौत के करीब 52 घंटे बाद सैंपल लिए गए हैं। 52 घंटे बाद सैंपल लेना मौत के राज खोलने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। मीडिया को डिटेल रिपोर्ट के बजाय पोस्टमार्टम की समरी रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें यह जानकारी भी नहीं है कि कौन-कौन से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए हैं और इन आरोपों की उच्चतरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार को सोनाली फोगाट के परिवार की मांग को मानना चाहिए, ताकि मामले में जो भी सत्य है वह सामने आ सके।
विज्ञापन
गोवा पुलिस को सुधीर सांगवान के खिलाफ दी गई शिकायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली के जेठ ने कहा कि इस मामले में सच्चाई बाहर लाने के लिए पुलिस को तेजी से कठोर कार्रवाई करनी होगी। सुधीर सांगवान ने हमारा नाश कर दिया। जब तक सुधीर सांगवान का नारको टेस्ट नहीं होगा सच सामने नहीं आ सकेगा। सुधीर सांगवान ने ही चोरी कराई है। जितनी धीमी गति से कार्रवाई हो रही है मुझे नहीं लगता कि मिस्ट्री का खुलासा हो पाएगा।