फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

Mon, 17 Nov 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Nov 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन

बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

creepy murder of 2 young son

नशे में धुत बाप ने दो जवान बेटों की गड़ासे से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब उसके दोनों बेटे गहरी नींद में सोए हुए थे। घटना फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से चला गया। सुबह करीब छह बजे पड़ोस की एक महिला किसी काम से आरोपी के घर पहुंची। अंदर का नजारा देख वह चीखते हुए बाहर की ओर भागी और ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी।


बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

creepy murder of 2 young son

ग्रामीणों ने देखा कि एक कमरे खून में लथपथ दोनों युवकों के शव बिस्तर पर पड़े थे। इस बीच आरोपी पिता भी मौके पर पहुंच गया और रोने का नाटक करने लगा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी डीएसपी विजय कक्कड़, सदर थाना प्रभारी गौरव शर्मा तथा सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पूछताछ शुरू की।

बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

creepy murder of 2 young son

संदेह होने पर पुलिस ने शीशपाल पर सख्ती दिखाई, जिससे वह टूट गया और उसने दोनों बेटों की हत्या गड़ासे करने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, जो छप्पर में छिपाकर रख गया था, उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

creepy murder of 2 young son

गांव खैरातीखेड़ा निवासी शीशपाल का शराब का लती है। पिता के शराब पीने का उसके दोनों बेटे सदीक (18) और सलीम (20) विरोध करते थे। कुछ दिन पूर्व एक भैंस बेची गई थी, जिसके पैसों को लेकर शीशपाल का अपने दोनों बेटों से मनमुटाव चल रहा था। बेची गई भैंस का पैसा न मिलने के चलते वह नाराज होकर चार रोज पहले घर से गायब हो गया था। शनिवार को शीशपाल की पत्नी बेटी के सुसराल कुतुबपुर हांसी गई हुई थी।

विज्ञापन

बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें

creepy murder of 2 young son

घर पर सदीक और सलीम थे। देर रात तक दोनों ने पड़ोस के दीपू (13) के साथ टीवी देखी और इसके बाद सो गए। इस बीच शीशपाल घर आया और उसने दीपू को जगाकर उसके घर भेज दिया। नशे में चूर शीशपाल ने मौके का फायदा उठाते हुए नींद में सोए हुए दोनों बेटों के सिर और गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ‌गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed