फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या से भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 24 Dec 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हरियाणा) Updated Wed, 24 Dec 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन

हत्या से भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Councillor murder, anger descended on police

हरियाणा के मंडी आदमपुर जिले के वार्ड 12 के परिषद सदस्य ईश्वर सिंह बगला की सोमवार रात रेलवे पार्क के पास तेजधार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। पार्षद की हत्या से गुस्साए लोगों ने जीआरपी पुलिस कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसके बाद आक्रोशित लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए करीब ढाई घंटे तक हिसार से सिरसा जाने वाली ट्रेन रोक दी और सदलपुर-भट्टू मार्ग जाम कर दिया।

हत्या से भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Councillor murder, anger descended on police

लोगों में आक्रोश इतना था कि उन्होंने पुलिस को शव तक नहीं उठाने दिया और पूरा बाजार बंद करवा दिया। गांव बगला निवासी जिला पार्षद 43 ईश्वर सिंह का शव मंगलवार सुबह रेलवे पार्क के पास पड़ा मिला। वे आदमपुर में एक आरा मशीन के संचालक थे। बीती रात वे बाजार में खरीदारी के लिए गए हुए थे। जब उनका शव मिला तो उसे कुत्तों ने नोचा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्या से भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Councillor murder, anger descended on police

धीरे-धीरे खबर शहर के व्यापारियों को मिली तो वे भी मौके पर एकत्रित हो गए। जीआरपी पुलिस ने जब शव को उठाने की कोशिश की तो लोगों का गुस्सा उन पर फूट गया। भीड़ ने जीआरपी के जवानों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। व्यापारियों ने कहा कि अगर उनकी मांग पर पीसीआर लगाने, आदमपुर स्टाफ को बदलने व निरंतर गश्त को क्षेत्र में बढ़ा देते तो आदमपुर में हांसी की तर्ज पर सरेआम हत्या, डकैती व लूटपाट जैसी घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Councillor murder, anger descended on police

उग्र हुई भीड़ ने रेलवे ट्रैक के पास रखे गार्डरों को रेलवे पटरियों के बीच में डालकर बठिंडा-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक व उसके साथ लगता सदलपुर-भटटू मार्ग जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सतेंद्र गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें भी खरी-खरी सुनाई। पुलिस ने अंत में उन्हें पांच घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और लोगों को शांत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed