{"_id":"5e7a22c38ebc3e78ae1feea5","slug":"corona-virus-bajrang-punia-donates-four-lakh-and-yogeshwar-dutt-donates-one-lakh-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: देश पर मंडराया संकट तो बजरंग और योगेश्वर ने दिखाई दरियादिली, इतने लाख रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: देश पर मंडराया संकट तो बजरंग और योगेश्वर ने दिखाई दरियादिली, इतने लाख रुपये दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने में खिलाड़ी अभी तक अहम भूमिका निभा रहे थे। वहीं अब कोरोना रिलीफ फंड में मदद के लिए भी खिलाड़ियों ने हौसला दिखाकर आगे आना शुरू किया है। जिसके लिए सबसे पहले पहलवान बजरंग पूनिया आगे आए हैं और बजरंग ने कोरोना रिलीफ फंड में 4 लाख रुपये भेजे हैं।
2 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : पीटीआई
वहीं ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कोरोना रिलीफ फंड में एक लाख रुपये भेजे हैं। इसके साथ ही दोनों ने हर किसी से कोरोना सीएम रिलीफ फंड में सहयोग करने की अपील की है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां सरकार अपने स्तर पर लगातार काम कर रही है। वहीं समाज का हर व्यक्ति इसमें किसी न किसी तरह अपना योगदान देने में लगा हुआ है।
3 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
सीएम मनोहर लाल ने सोमवार शाम को कोरोना सीएम रिलीफ फंड बनाया तो पहलवान बजरंग पूनिया ने छह महीने का वेतन देने की घोषणा कर दी। बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कोरोना रिलीफ फंड में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिससे उस रुपये से इस समय लोगों की मदद हो सके। ऐसे में ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त भी आगे आए और एक लाख रुपये रिलीफ फंड में देने की घोषणा करने के कुछ देर बाद ही यह रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
इसके साथ ही बजरंग पूनिया व योगेश्वर दत्त दोनों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस समय सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपना सहयोग देना चाहिए तो कोरोना सीएम रिलीफ फंड में मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने दोनों की इस पहल को खूब सराहा है और हर किसी से कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को ऑनलाइन मिलेगी कोचिंग
5 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : ट्विटर
जिस तरह से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई देने की पहल शुरू की गई है। इस तरह ही केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की पहल शुरू करने की बात कही है। इसमें खिलाड़ियों को प्रैक्टिस नहीं कराई जा सकती है, लेकिन उनको खेल के टिप्स दिए जा सकते हैं। जिनके सहारे खिलाड़ी घर के अंदर भी प्रैक्टिस कर सकते है। इस तरह से लगातार पहल हो रही है, जिससे घर के अंदर ही खेल प्रक्रिया जारी रह सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।