चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से काले कपड़े पहन कर पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। देखिए तस्वीरें...
2 of 6
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में दीपा अस्धीर दुबे की अध्यक्षता में यह विरोध रैली निकाली गई। इसमें कार की अर्थी बनाकर जनाजा निकाला गया और रेहड़े पर बैठकर विरोधी नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने मोदी आया महंगाई लाया और भाजपा भगाओ देश बचाओ जैसे नारे लगाए।
3 of 6
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विरोध जताते हुए दीपा दुबे ने कहा कि जब कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर थे, तब कांग्रेस सरकार कम कीमत पर जनता को पेट्रोल-डीजल मुहैया करवा रही थी। आज कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर हैं, फिर भी भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर जनता को ठगने का काम कर रही है।
4 of 6
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दीपा का यह भी मानना है कि छह साल पहले अर्थव्यवस्था ने गोते लगाने शुरू किए थे। आज तक अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है। ड्राइवर की अनुभवहीनता, अज्ञानता और अहंकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी को पूरी तरह पटरी से उतार दिया।
5 of 6
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दीपा ने कहा कि जब से एनडीए सरकार आई है, तब से तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खास तौर पर पिछले डेढ़ महीने में कीमतें काफी ज्यादा हो चुकी हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम दर पर है। लोगों का पैसा इस तरीके से लूट कर सरकार अपना खजाना भर रही है।