{"_id":"5788b31b4f1c1b7d5f13e45e","slug":"congress-party-up-cm-candidate-sheila-dixit-life-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बेटी शीला दीक्षित के मामा से मिलिए, बताईं भांजी की रोचक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की बेटी शीला दीक्षित के मामा से मिलिए, बताईं भांजी की रोचक बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 15 तक सीएम रहीं शीला दीक्षित यूपी की बहु होने के साथ-साथ पंजाब की बेटी भी हैं। उनके मामा ने बताईं उनकी कई रोचक बातें। देखिए, ये रिपोर्ट।
sheila dixit
शीला दीक्षित को कांग्रेस की तरफ से यूपी का सीएम प्रोजेक्ट किए जाने पर कपूरथला में रहने वाले उनके 93 वर्षीय मामा वीएन पुरी बेहद उत्साहित दिखे। मामा पुरी ने एक कमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसी कमरे में शीला दीक्षित करीब सवा साल रही थीं और अपनी नानी लज्जावती के साथ हिंदू पुत्री पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की पढ़ाई की। उनकी नानी वहां की प्रिंसिपल थीं।
यूपी में कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित के मामा
- फोटो : फाइल फोटो
वीएन पुरी ने बताया कि मैं और क्या कह सकता हूं। खुश हूं कि मेरी भांजी केंद्र की सियासत में अहम भूमिका निभा रही है। वह 1988 में अपनी नानी लज्जावती के स्वर्गवास पर कपूरथला आई थीं, उस समय वह केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री थी। वैसे तो वह साल में एक बार ननिहाल जरूर आती थी, लेकिन सियासत में ज्यादा व्यस्त होने के चलते वह 2004 में एक समारोह में शिरकत करने आई तो घर में कमरे और स्कूल की कक्षा और उस बैंच को देखा, जहां वह बैठती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीला दीक्षित
शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को हुआ. ब्राह्मण समुदाय से ये ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने शिक्षा से लेकर राजनीति की जमीन दिल्ली में बनाई। दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज तक का सफर तय करने वाली शीला ने दिल्ली में सीएम की सबसे बड़ी पारी खेली। हालंकि, अपने आखिरी विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
sheila dixit
शीला को कॉलेज के जमाने में विनोद दीक्षित से प्यार हुआ और जो शादी तक पहुंचा। विनोद दीक्षित आईएएस अफसर रहे। शीला के बेटे संदीप दीक्षित किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो कांग्रेस के सांसद रहे हैं। शीला का ससुराल यूपी में है और इसके ही मद्देनजर कांग्रेस ने उन्हें अपना सीएम कैंडिडेट बनाया। शीला का ससुराली संबंध यूपी में बड़े कांग्रेसी नेता उमाशंकर दीक्षित के परिवार से है। उमाशंकर दीक्षित केंद्रीय मंत्री के साथ साथ राज्यपाल भी रहे हैं।