फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराजा परिवार की बहू बनी शाही घराने की बेटी को देखिए, लग्जरी है इनका स्टाइल

Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
congress leader captain amrinder singh grand son nirvana wife mriganka singh profile anf life style
मृगांका सिंह
पटियाला के महाराजा परिवार की बहू बनी जम्मू के शाही घराने की इस खूबसूरत बेटी से मिलिए। ये काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
congress leader captain amrinder singh grand son nirvana wife mriganka singh profile anf life style
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
इनका नाम है मृगांका सिंह। ये जम्मू कश्मीर के शाही घराने की बेटी हैं। शनिवार को इनकी शादी पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाती निर्वाण सिंह के साथ हुई। शादी दिल्ली के लुटियन जोन स्थित बंगले में हुई, वहीं रिसेप्शन सोमवार को दिल्ली के ही नामी होटल में दिया गया। शादी की रस्म पहले सिख रीति के अनुसार सिख आनंद कारज द्वारा की गई। इसके बाद हिंदू रस्म-रिवाज के तहत फेरे लिए गए।
congress leader captain amrinder singh grand son nirvana wife mriganka singh profile anf life style
मृगांका सिंह
निर्वाण और मृगांका की शादी का रिसेप्शन इतना शानदार हुआ कि सभी देखते रहे गए। इस रिसेप्शन में कई सेलिब्रिटी और दिग्गज नेता नजर आए, खासतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। मृगांका के पिता विक्रमादित्य जम्मू कश्मीर के विधायक हैं व मां चित्रांगदा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की बेटी हैं। इस नाते मृगांका का नानका ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader captain amrinder singh grand son nirvana wife mriganka singh profile anf life style
मृगांका सिंह
अमर उजाला पत्रकार से हुई बातचीत में मृगांका बताती हैं कि वे दिल्ली में रहती थीं। वे कई ज्वैलरी ब्रांड्स के विज्ञापन से जुड़ी हुई हैं। वे पोलो की प्लेयर हैं। वे कई फैशन शो में मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। वे पेज थ्री पार्टियों की शौकीन हैं। इनके पिता प्रिंस विक्रमादित्य जम्मू-कश्मीर के महाराज डॉ. कर्ण सिंह के पुत्र हैं और वे भी पोलो के एक अच्छे प्लेयर हैं। मृगांका सिंह का एक भाई मृतांद सिंह हैं, जो दिल्ली में ही रहते हैं।

 
विज्ञापन
congress leader captain amrinder singh grand son nirvana wife mriganka singh profile anf life style
मृगांका सिंह
मृगांका बताती हैं कि वे और निर्वाण सिंह दोनों ही एडवेंचर के शौकीन हैं। इसी के चलते वे एक दूसरे के करीब आए और शादी करने का फैसला ले लिया। बता दें कि निर्वाण सिंह कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाती हैं। उनकी मां का नाम जय इंदर कौर हैं। पिता का नाम सरदार गुरुपाल सिंह संधू है और वे दिल्ली के नामी बिजनेसमैन हैं। उनके भाई अंगद सिंह की शादी पिछले साल हिमाचल प्रदेश के सीएम और राजा वीरभद्र सिंह की पुत्री अपराजिता कुमारी से हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed