फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

congress amazing protest against dogs havoc in ludhiana

लुधियानवियों को लावारिस कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए कांग्रेसियों ने वीरवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेसी शहर के विभिन्न इलाकों से आवारा कुत्तों को दो मिनी ट्रकों और एक एंबुलेंस में लाए और निगम दफ्तर के बाहर और अंदर छोड़ दिया। दो घंटे तक लावारिस कुत्तों के साथ निगम के जोन डी दफ्तर के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

congress amazing protest against dogs havoc in ludhiana
इस प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू और जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी ने किया। जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मण के दफ्तर में जाकर कांग्रेसियों ने उनको भी सांकेतिक तौर पर एक कुत्ता थमाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कांग्रेसियों की पुलिस के साथ निगम दफ्तर के अंदर जाने को लेकर बहस भी हुई। धक्कामुक्की में निगम दफ्तर के मुख्य द्वार का शीशा भी टूट गया।

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

congress amazing protest against dogs havoc in ludhiana

वीरवार सुबह कांग्रेसी जोन डी दफ्तर के बाहर जुटना शुरू हो गए। पहले उन्होंने निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और फिर मुख्यद्वार के सामने बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर मौके पर जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मण आए और उन्होंने कांग्रेसियों को मेयर और आयुक्त की तरफ से भरोसा दिलाया, लेकिन लावारिस कुत्ते को हाथ लगाने से इंकार कर दिया और चले गए। इस पर कांग्रेसी भड़क गए और निगम दफ्तर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

congress amazing protest against dogs havoc in ludhiana

पुलिस ने उन्हें रोका तो इस धक्कामुक्की में मुख्यद्वार का शीशा भी टूट गया। इसके बाद कांग्रेसी निगम दफ्तर के अंदर धरने पर बैठ गए। फिर बिट्टू के नेतृत्व में कुछ कांग्रेसी ऊपर गए और जोनल कमिश्नर को सांकेतिक तौर पर कुत्ता थमाकर ही धरना वापस लिया। जोनल कमिश्नर घुम्मण ने कहा कि शहर में कुत्तों की नसबंदी का काम चल रहा था। कुल 25 हजार में से अब सिर्फ 11 हजार की नसबंदी करनी है। रोजाना बीस से पच्चीस कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। लावारिस कुत्तों की समस्या पर शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेसियों का हंगामा, 3 गाड़ियों में भर निगम के बाहर छोड़े कुत्ते

congress amazing protest against dogs havoc in ludhiana
घुम्मण ने कहा कि इस मामले पर निगम सदन में भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है। वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्र से लावारिस कुत्तों की नसबंदी की करोड़ों रुपये की ग्रांट आने के बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। लावारिस कुत्ते बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी को नोच रहे हैं। बिट्टू ने चेतावनी दी कि यदि इसका ठोस हल न निकाला गया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों के साथ शहर को स्मार्ट बनाना संभव नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed