फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: क्रिस्टल बार के बाहर टल्ली युवतियों का हुड़दंग

Sat, 29 Nov 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: क्रिस्टल बार के बाहर टल्ली युवतियों का हुड़दंग

commotion of young girls outside of krystal bar

सेक्टर-26 में क्रिस्टल बार के सामने वीरवार रात डेढ़ बजे नशे में धुत लड़कियों ने खूब हुड़दंग मचाया। इसके बाद उनमें मारपीट भी हुई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो लड़कों पर मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीरवार रात दो ग्रुपों में पांच लड़कियां और दो लड़के बार में आए। एक ग्रुप में नवी बरार, सोफिया अरोरा, प्रीत बेनीवाल और सैम थे।

तस्वीरें: क्रिस्टल बार के बाहर टल्ली युवतियों का हुड़दंग

commotion of young girls outside of krystal bar

दूसरे ग्रुप में हरजोत कौर, सवरजीत कौर और हरजोत सिंह थे। रात करीब डेढ़ बजे बार बंद होने के बाद दोनों ग्रुप से दो लड़कियां पहले बाहर निकली। अचानक किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। लड़कियां आपस में लड़ने लगीं। मामला बढ़ते देख किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही एएसआई रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों ग्रुपों को शांत कराने की कोशिश की।

तस्वीरें: क्रिस्टल बार के बाहर टल्ली युवतियों का हुड़दंग

commotion of young girls outside of krystal bar

इसके बावजूद नशे में टल्ली लड़कियों में मारपीट बंद नहीं हुई। इससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सेक्टर-26 थाना से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों के आने के बाद भी लड़कियां पुलिस की गाड़ी में नहीं बैठ रही थीं। इसके बाद किसी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मीडिया फोटोग्राफर बुलाकर इनकी फोटो करवाओ, तब जाकर लड़कों का नशा काफूर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: क्रिस्टल बार के बाहर टल्ली युवतियों का हुड़दंग

commotion of young girls outside of krystal bar

रात करीब ढाई बजे पुलिस ने सेक्टर-16 हॉस्पिटल में सभी का मेडिकल करवाया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में सभी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। अनोख सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-26 ने बताया कि वीरवार रात कंट्रोल रूम से क्रिस्टल बार के बाहर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने सातों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed