पंजाबी फिल्मों के महानायक मेहर मित्तल पहले कॉमेडियन किंग थे जो कि अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाते थे। देखिए, उनकी अनकहीं बातें।
2 of 10
कॉमेडियन किंग मेहर मित्तल की 10 बातें
- फोटो : File Photo
मेहर मित्तल का दो दिन बाद यानि 24 अक्तूबर को जन्मदिन था। उनका जन्म बठिंडा के एक छोटे से गांव में 24 अक्टूबर 1935 को हुआ था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अध्यापक के तौर पर काम किया। फिर वह चंडीगढ़ आ गए और यहां एक वकील के तौर पर प्रैक्टिस करते रहे।
3 of 10
कॉमेडियन किंग मेहर मित्तल की 10 बातें
साल 1974 में पंजाबी फिल्म, "सच्चा मेरा रूप है से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों से पहले मेहर मित्तल राम लीला में छोटे-छोटे रोल करते थे। दर्शकों को इनके कॉमिक रोल काफी पसंद आते थे। 1998 में वो आखिरी बार 'कहर' में दिखे।
4 of 10
कॉमेडियन किंग मेहर मित्तल की 10 बातें
मेहर मित्तल ने फिल्मों से पहले कुछ नाटकों में भी काम किया था। पंजाबी फिल्मों में अपने योगदान के लिए इन्हें कई अवॉर्ड मिले। वह अकेले पंजाबी एक्टर थे जिन्हें मुंबई में 136वीं दादासाहेब फालके जयंती पर दादासाहेब अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा इन्हें पंजाब स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है।
5 of 10
कॉमेडियन किंग मेहर मित्तल की 10 बातें
300 से भी अधिक पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले मित्तल ने तीन दशकों तक पंजाबी सिनेमा पर राज किया। मेहर मित्तल सात बहनें और दो भाई थे। मेहर मित्तल की अपनी चार लड़कियां हैं। लड़का कोई नहीं है। ब्रह्म कुमारी को मानते थे इसीलिए माउंटआबू में अपने मकान पर रहते थे।