शाहिद-करीना की नई मूवी से 'पतीला' को बॉलीवुड में ब्रेक
कॉमेडियन कपिल शर्मा के बाद एक और कॉमेडियन पंजाबी फिल्मों के बाद अब शाहिद-करीना और आलिया भट्ट स्टारर बॉलीवुड फिल्म में एंट्री करने जा रहा है। देखिए, कौन है वो खुशकिस्मत। -रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर
शाहिद-करीना की नई मूवी से 'पतीला' को बॉलीवुड में ब्रेक
ये पंजाबी कलाकार हैं संदीपजीत पतीला। पॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने के बाद हॉस्य कलाकार संदीपजीत पतीला हिंदी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ और ‘परेशानपुर’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में निभाए किरदार से वह अपनी हॉस्य छवि को तोडऩे की कोशिश भी करेंगे।
शाहिद-करीना की नई मूवी से 'पतीला' को बॉलीवुड में ब्रेक
अदाकार संदीपजीत पतीला बताते हैं कि निर्देशक अभिषेक चौबे की हिंदी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में वह भ्रष्ट एमएलए करमबीर बने हैं। यह किरदार उनके द्वारा आज तक निभाए सभी किरदारों से अलग है। इस फिल्म में दर्शक उन्हें नए रुप में देखेंगे। फिल्म पंजाब के ड्रग्स माफिया पर आधारित है।
शाहिद-करीना की नई मूवी से 'पतीला' को बॉलीवुड में ब्रेक
‘उड़ता पंजाब’में अभिनेता शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट तो मुख्य भूमिका में हैं। वहीं पॉलीवुड अभिनेता व गायक दिलजीत दुसांझ भी इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुकम्मल हो चुकी है। यह फिल्म शीघ्र ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहिद-करीना की नई मूवी से 'पतीला' को बॉलीवुड में ब्रेक
अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘परेशानपुर’ के बारे में बताते हुए संदीप पतीला ने कहा कि यह हॉस्य फिल्म है। इसमें वह परेशान यात्री बने हैं। फिल्म में एक गांव है ‘शानपुर’, मगर यात्रियों के लिए परेशानियों के चलते ‘परेशानपुर’ बन जाता है। यह फिल्म जुलाई माह में रिलीज होने की संभावना है।