मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की किसी भी समस्या का हल के लिए चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में 24 घंटे समर्पित हेल्पलाइन जल्द ही शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री 130 करोड़ की लागत से स्थापित पंजाब राज्य वार नायक मेमोरियल के उद्घाटन के बाद शहीद सैनिकों के परिवारों की रैली को संबोधित कर रहे थे।
2 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बादल ने नायक कर्म सिंह, मेजर सोमनाथ शर्मा, एयर कमांडर बाबा मेहर सिंह, जोगिंद्र सिंह, जनरल हरबख्श सिंह, एयर चीफ मार्शल अजरुन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस अरोड़ा, कैप्टन बाना सिंह के कारनामों को याद करते हुए कहा शहीदों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने पीओके में आतंकवादियों के ठिकाने तबाह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
3 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए उठाए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 1965 एवं 1971 की भारत पाकिस्तान जंग एवं 1962 की भारत चीन जंग में अपनी जानें न्यौछावर करने वाले योद्धाओं की विधवाओं या कानूनी वारिसों को 50 लाख की ग्रांट देने का निर्णय किया है।
4 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने परमवीर चक्र विजेता के लिए एकमुश्त ग्रांट 30 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ करने, महावीर चक्र के लिए 20 लाख से एक करोड़ करने और वीर चक्र के लिए 15 लाख से 50 लाख करने का निर्णय लिया। इसी तरह युद्ध विधवाओं के लिए यात्रा भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रूपये प्रति माह किया गया है।
5 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 130 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित जंगी नायक यादगार एवं स्मारक को समर्पित करने को एतिहासिक पल करार दिया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति एवं विरसे को याद रखने वाली कौमें की इतिहास के पन्नों में जीवित रह सकती हैं। उपमुख्यमंत्री ने जालंधर के समीप करतारपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे जंग-ए-आजादी यादगार का भी जिक्र किया।