फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली, सिर फूटे, गाड़ी भी तोड़ी

Wed, 12 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 12 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Clash between Congress and Akali leaders over Citta Ravana
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर कांग्रेसियों ने चिट्टे के रावण को फूंकना था, लेकिन देर रात कांग्रेसियों और अकालियों में इस पर भिड़ंत हो गई। तस्वीरें
Clash between Congress and Akali leaders over Citta Ravana
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
सोमवार देर रात चिट्टे के रावण कांग्रेसियों और अकालियों में इस पर भिड़ंत हो गई। हमले के दौरान अकालियों और कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर लाठियों, डंडों और पत्थरों से हमला किया। अकाली वर्करों ने कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की गाड़ी पर पथराव कर उनकी गाड़ी और विधायक आशु की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान रावण के पुतले को तोड़ दिया गया। 
Clash between Congress and Akali leaders over Citta Ravana
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
कांग्रेस की तरफ से घायलों में जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी और बिट्टू गिल शामिल हैं, जबकि अकाली दल की तरफ से यूथ अकाली दल जोन थ्री के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर, आईटी विंग के जिला प्रधान जसमीत सिंह मक्कड़, हरपरिंदर सिंह, हैरी संधू और सुखदेव सिंह कर्नल घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद दोनों पार्टियों के वर्करों को वहां से भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clash between Congress and Akali leaders over Citta Ravana
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी सांसद की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर कोठी के बाहर प्रदर्शन किया गया, जबकि देर रात को अकाली वर्करों ने भी कांग्रेसियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस बार चिट्टे नशे के रुप में बनाए रावण का पुतला जलाया जाना था। उन्होंने सभी विभागों से परमिशन ले ली थी, लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से उन्हें परमिशन नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
Clash between Congress and Akali leaders over Citta Ravana
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
देर रात को ग्लाडा ग्राउंड में वह अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे और रावण तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान युवा अकाली दल जोन थ्री के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह से खुद का बचाव किया लेकिन अकाली वर्करों ने उनके जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी पर कातिलाना हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अकालियों ने उनके बनाए रावण को भी तोड़ दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed