{"_id":"596c7dca4f1c1bb1648b46ee","slug":"child-rape-sexual-harassment-child-sexual-abusing-pocso-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चे को घर से बाहर भेजने से पहले ये सब सिखाएं, गंदी नजरों और हरकतों से बचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को घर से बाहर भेजने से पहले ये सब सिखाएं, गंदी नजरों और हरकतों से बचेंगे
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बाप के लिए खबर, जब भी बच्चे घर से बाहर जाएं तो उन्हें से सब बातें जरूर सिखाएं। ऐसा करने से बच्चे गंदी नजरों और गंदी हरकतों से बचे रहेंगे।
child rape
मां बाप बच्चों को ये सब समझाएं
बच्चों को समझाएं कि शरीर के किस-किस अंग पर छूना गलत है। जब भी बच्चा बाहर जाए तो उससे पूछे कि किसी ने आपको छुआ तो नहीं। बच्चा यदि घर पर हो तब भी उससे इस बारे में अक्सर पूछते रहें। बच्चों से पूछे कि स्कूल या खेलकूद के दौरान उन्हें फोटोग्राफी या वीडियो तो नहीं दिखाया जाता। बच्चों को बताएं कि उनके लिए कौन कौन से शख्स खतरनाक हो सकते हैं।

ऐसे व्यक्ति बच्चों के लिए खतरनाक
जो बच्चों के साथ ज्यादा घुलने-मिलने की कोशिश करते हों। बच्चों को अक्सर अकेले बाहर ले जाने की बात करते हों। बच्चों को अनडिमांड व सरप्राइज गिफ्ट देते हों बच्चों को जबरदस्ती किस, गले मिलना और उन्हें पकड़ते हों। किसी व्यक्ति की पर्सनल सेक्सुअल लाइफ डिस्टर्ब हो।

बता दें कि अब स्कूली बच्चों को शारीरिक प्रताड़ना से बचाने केलिए प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोक्सो) का पाठ पढ़ाया जाएगा। नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइटस (एनसीपीसीआर) ने इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। इसे लागू करने के लिए यूटी शिक्षा विभाग की डीईओ ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
child rape
दरअसल फरवरी 2017 में कुछ स्कूली छात्रों ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शारीरिक प्रताड़ना के कुछ मामलों का हवाला देते हुए उचित कदम उठाने की मांग की गई थी। इस पर एनसीपीसीआर ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसकेआधार पर सभी स्कूलों में एक कमेटी बनाकर समय-समय पर ट्रेंनिंग कार्यक्रम चलाने होंगे और बच्चों को शिक्षित करना होगा।