फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीरकपुर में टैंकर से गैस लीक, लोगों में मची भगदड़, गाड़ियां छोड़कर भागे

Sun, 28 Aug 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
Chemical leak, panic in the area people running away from the car
Chemical leak - फोटो : Amar ujala
चंडीगढ़ से पटियाला की ओर जा रहे एक टैंकर से लक्की ढाबे के पास केमिकल रिसाव होने से शनिवार दोपहर करीब दो बजे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग अपने-अपने वाहन छोड़कर भाग गए। आसपास के दुकानदारों में भी भगदड़ मच गई। एक व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे पहले जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


इसके बाद से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पुलिस भी मौके पहुंच र्गई। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचा पानी की बौछार की। इसके बावजूद भी करीब दो घंटे तक केमिकल का असर रहा। हालांकि, चालक टैंकर लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Chemical leak, panic in the area people running away from the car
Chemical leak - फोटो : Amar ujala
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे पटियाला की ओर एक केमिकल भरा टैंकर जा रहा था। टैंकर के पीछे पीआरटीसी की एक बस आ रहा थी। बस में बैठी सवारियों में गैस चढ़ी शुरू हो गई। गैस का असर होते ही बस में बैठे लोग बेहोश होने लगे। चालक ने बस साइड में खड़ी करके सवारियों को उतार दिया। इस दौरान पटियाला रोड पर एक किलोमीटर तक जितनी भी गाड़ियां और सफर करने वाले लोग भी गैस की चपेट में आ गए। इसके साथ ही शहर में अफरा-तफरी का महौल पैदा हो गया। 

सिर में दर्द और आंखों में जलन

Chemical leak, panic in the area people running away from the car
Chemical leak - फोटो : Amar ujala
केमिकल इतना जहरीला था कि आसपास के दुकानदारों व वाहनों पर चलने वाले मुसाफिरों के आंखों से पानी आने लगा। लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। कुछ लोगों को सिरदर्द की शिकायत भी हुई। टैंकर के पास से गुजर रही आई-20 कार के एसी ने केमिकल की जहरीली गैस को अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला रोड पर लगा जाम

Chemical leak, panic in the area people running away from the car
Chemical leak - फोटो : Amar ujala
इससे गाड़ी में सवार लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। जहरीली गैस के कारण एक घंटों तक पटियाला रोड पर दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस कारण पटियाला रोड पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, केमिकल का असर कम होने पर यातायात बहाल हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed