फिल्म अभिनेता सलमान खान की कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' से तंग आकर मनीमाजरा के एक व्यापारी ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। व्यापारी का आरोप है कि कंपनी ने उनसे किया वादा नहीं निभाया। व्यापारी के मुताबिक, एनएसी मनीमाजरा में कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम का उद्घाटन सलमान खान को करना था लेकिन वह अब तक चंडीगढ़ नहीं आए। यही नहीं, कंपनी की ओर से उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर अभिनेता सलमान खान समेत बीइंग ह्यूमन कंपनी के सात अधिकारियों को समन जारी किया है। 13 जुलाई तक जवाब न आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सेक्टर-18 के व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने सूरत से डायमंड व ज्वेलरी का काम सीखा था। इसके बाद उन्होंने बेटे की मांग पर बीइंग ह्यूमन के स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी शोरूम एनएसी मार्केट, मनीमाजरा में खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद उनकी बातचीत कंपनी के अधिकारी संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद कापड़े से हुई।
चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन: सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 13 जुलाई तक जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई, जानें मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन