फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए 5 बड़े हमले, राफेल विवाद पर दिया जवाब...सिद्धू पर साधा निशाना

Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार/मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
अखिल तलवार/मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh,  pm modi attack on congress in gurdaspur rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली

2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने साल की पहली रैली पंजाब के गुरदासपुर से करके की। पीएम मोदी ने गुरदासपुर रैली के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पढ़ते हैं मोदी के भाषण की कुछ खास बातें...

Chandigarh,  pm modi attack on congress in gurdaspur rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली

राफेल को लेकर संसद से सड़कों तक छिड़े विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि सेना को कमजोर करने के लिए कांग्रेस झूठ फैला रही है। गुरदासपुर में शिअद-भाजपा की धन्यवाद रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश गवाह है कि कैसे अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने पाकिस्तान को मौका दे दिया। 

Chandigarh,  pm modi attack on congress in gurdaspur rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली
नवजोत सिद्धू का नाम लिए बगैर मोदी ने उन्हें आड़े हाथों लिया। पीएम ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस नेताओं ने यहां के मुख्यमंत्री, खुद अपने ही नेता की राय भी अनसुनी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh,  pm modi attack on congress in gurdaspur rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली

मोदी ने कहा कि जिनका इतिहास ही राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, वे आज भी देश के सैनिकों और सेना को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। जिनका इतिहास सिर्फ एक परिवार के जयगान का रहा है, वे आज भी वंदे मातरम और भारत माता की जय का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh,  pm modi attack on congress in gurdaspur rally
पीएम मोदी की गुरदासपुर रैली

आरोपियों को सज्जन बता दबाईं फाइलें

पीएम नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख कत्लेआम को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास की हजारों सिख भाई बहनों की बेरहमी से हत्या का हो वे आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हैं। 

पंजाब समेत पूरे देश को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके अपराधी कांग्रेसियों को सजा मिले, यह पूरे देश की मांग थी। एक परिवार के इशारे पर आरोपियों को सज्जन बता कर फाइलें दबा दी गईं। एनडीए सरकार ने उन्हें बाहर निकाला। एसआईटी गठित की। नतीजा आपके सामने है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed