PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
चंडीगढ़ में बच्ची की हत्या के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के पीछे पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ डालीं और पुलिस को पीटा। तस्वीरें।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
शुक्रवार रात 9 बजे घर के बाहर खेल रही पौने चार साल की बच्ची गायब हो गई। आधे घंटे के भीतर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। बच्ची के परिजन और लोग गिड़गिड़ाते रहे कि पास के जंगल में सर्च अभियान चलाया जाए।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
पुलिस टस से मस नहीं हुई तो उन्होंने गुहार की कि पुलिस उन्हें टार्च दे दें तो वे खुद जंगल में जाकर ढूंढ लेंगे। पुलिसवालों ने इससे भी इंकार कर दिया और लोगों को टरकाकर रात भर चैन से सोई।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
सुबह बच्ची की लाश मिलने के बाद भी पुलिस अधिकारी लापरवाह पुलिसवालों पर कार्रवाई को राजी नहीं हुए और उपद्रव हो गया। बच्ची कालोनी नंबर चार की थी।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
कालोनी के लोग सुबह होते ही बच्ची की तलाश में जंगल में निकल गए। सुबह छह बजे सीटीयू वर्कशाप के पास जंगल के नाले में बच्ची की लाश मिली। बच्ची का सिर दलदल में धंसा था। रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई थी।