फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सक्सेस गुरु’ के ये 5 फंडे अपनाइए, क्रैक कर लेंगे यूपीएससी और...बन जाएंगे आईएएस

Fri, 29 Jun 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Chanakya IAS Academy Founder AK MIshra Success Tips to Crack UPSC to be IAS
कॉलेज स्टूडेंट्स
सिविल सर्विसेज में जाना है, यूपीएससी क्लीयर करके आईएएस बनना चाहते हैं तो ‘सक्सेस गुरु’ के 5 फंडे अपनाइए। सफलता आपके कदम चूमेगी, सपने पूरे होंगे।
Chanakya IAS Academy Founder AK MIshra Success Tips to Crack UPSC to be IAS
कॉलेज स्टूडेंट्स
चाणकय आईएएस एकेडमी के संस्थापक एवं ‘सक्सेस गुरु’ के नाम से विख्यात एके मिश्रा चंडीगढ़ में थे। यहां उन्होंने सिविल सेवा में जाने की चाहत रखने वालों के मार्गदर्शन हेतु ‘आर्ट ऑफ सक्सेस’ पर निशुल्क सेमिनार आयोजित किया था। सेमिनार में सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई)-2017 के सफल उम्मीदवार भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में बैठने की इच्छा रखने वाले छात्रों से अपनी बात कहने और उन्हें सुनने का अवसर प्रदान किया।
Chanakya IAS Academy Founder AK MIshra Success Tips to Crack UPSC to be IAS
कॉलेज स्टूडेंट्स
एके मिश्रा ने बताया कि अकादमी अपने रजत जयंती वर्ष में कदम रख रही है। इस मौके पर 12वीं के छात्रों के लिए सीएसई का तीन साल का एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसका पहला बैच आगामी 20 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। सेमिनार के दौरान एके मिश्रा ने स्टूडेंट्स को यूपीएससी क्लीयर करने के कुछ टिप्स भी दिए। उनका कहना है कि एग्जाम क्लीयर करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya IAS Academy Founder AK MIshra Success Tips to Crack UPSC to be IAS
कॉलेज स्टूडेंट्स
एके मिश्रा ने बताया कि आईएएस बनने के लिए नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत जरूरी है। टीवी और अखबार के जरिये देश-विदेश के घटनाक्रम से नियमित तौर पर अपडेट रहें। अगर किसी मुकाम को हासिल करना है तो पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी है कि खुद को उन बातों से दूर रखें, जिसमें वक्त लगता हो। सफलता तभी कदम चूमती है, जब आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। दिल में धैर्य हो और फितरत मेहनती। सफल होने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता।
विज्ञापन
Chanakya IAS Academy Founder AK MIshra Success Tips to Crack UPSC to be IAS
कॉलेज स्टूडेंट्स
एके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा कोई भी हो, उसके लिए प्लानिंग परफेक्ट होनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी में हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। अगर कभी ऐसा लगे या खुद में डिमोटिवेशन आए तो उन लोगों को देखें, जो आपके साथ पढ़ रहे हैं। कभी भी जब ऐसी भावना आई तो ऐसा ही किया। इसके अलावा सिविल सर्विस के टॉपर्स की कहानियां उत्साह बढ़ाती हैं। अखबार पढ़ना, वाद-विवाद करना और जो पढ़ा उसे रिकॉल करना बेहद जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed