जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर चल रही फायरिंग में बेटा शहीद हो गया। दीवाली से पहले बेटे की शहादत का मां को पता चला तो देखिए वह क्या बोली?
2 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
बेटे की शहादत की खबर सुनकर मां सोमादेवी फूट-फूट कर रोई। बोली- रात को बेटे से बात हुई थी। पीछे से गोलियों के चलने की आवाज आ रही थी।
3 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
मां सोमादेवी ने बताया कि मैंने उससे पूछा, बेटे गोलियां चलने की आवाज आ रही है तो वह बोला मां हम दीवाली मना रहे हैं। यहां हर रोज दीवाली मनाई जाती है।
4 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
गौरतलब है कि पाकिस्तान रविवार रात से इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रहा है। आरएस पुरा सेक्टर, परगवाल और कानाचक में बनी करीब 13 चौकियों को वह निशाना बना रहा है।
5 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
भारतीय सेना इस फायरिंग का मुह तोड़ जवाब दे रही है, इस गोलीबारी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का रहने वाला बीएसएफ जवान सुशील कुमार शहीद हो गया।