कॉमेडियन भारती सिंह, बॉलीवुड अदाकार रवीना टंडन और फिल्म निर्माता फराह खान की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन तीनों के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो चुका है। इससे पहले भी तीनों पर पंजाब में ही केस दर्ज किया जा चुका है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।
2 of 5
raveena tandon
- फोटो : फाइल फोटो
भारती सिंह, अभिनेत्री रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ पंजाब के रोपड़ में अब केस दर्ज किया गया है। इन तीनों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। कुछ दिन पहले एक चैनल पर टेलीकास्ट हुए प्रोग्राम में कॉमेडियन भारती सिंह समेत बॉलीवुड अदाकार रवीना टंडन और फिल्म निर्माता फराह खान पर ईसाई भाईचारे के शब्द को गलत बयान करने के आरोप लगाए थे।
3 of 5
फराह खान
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद देशभर में तीनों के खिलाफ ईसाई भाईचारे में रोष प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। रोपड़ में भी आल इंडिया क्रिश्चियन वेलफेयर फ्रंट ने कामेडियन भारती सिंह, रवीना टंडन और फिल्म निर्माता फराह खान के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर पुलिस को कारवाई करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी।
4 of 5
फराह खान
- फोटो : instagram
फ्रंट के प्रधान डॉ. चरन मसीह ने बयान दर्ज करवाए थे कि इन तीनों ने ईसाई धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने थाना सिटी में डॉ. चरन मसीह की शिकायत पर भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की धारा 295ए के तहत मामला दर्जकर लिया गया है।
5 of 5
भारती सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
मामला दर्ज होने के बाद ईसाई भाईचारा अब इन तीनों की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहा है। डॉ. चरन मसीह ने कहा कि मामला दर्ज होने पर ईसाई भाइचारे को खुशी है। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा कि यह क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को जानबूझ कर कहा गया था। बता दें कि इससे पहले पंजाब के अजनाला में भी इन तीनों अदकारा के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।