अगर आप भी इंटरनेट के जरिए लेन देने करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी फोन करके तो कभी हैकिंग के जरिए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब एप डाउनलोड करने के जरिए धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के गोहाना में ऐसे ही दो मामलों का पता चला है। आइए जानते हैं इन घटनाओं के बारे में...और हां आप भी बेहद सवाधान रहें।
एप डाउनलोड करते ही बैंक खाते हो रहे खाली, कहीं आप भी न कर बैठें ये गलती, जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट बैंकिंग से निकलवाए 48 हजार
पंजाब के लुधियाना में प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पीड़ित के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित हैबोवाल कलां स्थित जोशी नगर निवासी प्रवीण कुमार चौधरी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रवीण कुमार चौधरी की शिकायत के मुताबिक पांच दिसंबर को उसे एक फोन आया और नेट बैंकिंग करने के लिए पेटीएम करने के लिए कहा गया। उसने पेटीएम किया।
आरोपी ने प्ले स्टोर से क्विक स्पोर्ट एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद प्रवीण का फोन हैक हो गया और आरोपी ने नेट बैंकिंग के जरिए खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया और प्रवीण फोन करता रहा लेकिन फोन नहीं मिला।
खातों से 2.12 लाख रुपये निकले
गोहाना के गांव शामड़ी के एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में एक एप को डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। एप डाउनलोड करते ही उसके बैंक के दो खातों से 2.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता लगा तो उसने अपने एक खाते से कुछ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए।
ग्रामीण ने इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव शामड़ी निवासी कुलदीप निजी संस्थान में नौकरी करता है और उसने गोहाना शहर में स्थित एसबीआई की शाखा में खाता खुलवा रखा है। उसके दो और बैंक खाते हैं। कुलदीप से उसके परिवार के बच्चे उसका मोबाइल लेकर खेल रहे थे। बच्चों ने नासमझी में एक एप डाउनलोड का ऑप्शन दबा दिया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ उसके एक खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए।
कुलदीप ने मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज देखा तो कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। कुलदीप के पास ही उसका एटीएम कार्ड था और किसी ने उससे खाते के संबंध में कोई डिटेल भी नहीं मांगी थी। कुलदीप ने अपने खाते में बकाया 60 हजार रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद उसके दूसरे बैंक खाते से 1.63 लाख रुपये निकालने का मैसेज आया। दूसरे खाते में उसका बैलेंस करीब एक हजार रुपये ही रह गया। कुलदीप ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और खाते के संबंध में डिटेल निकलवाई। उसके दोनों खातों से एक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। कुलदीप को आशंका है कि उसके खाते को हैक करके रुपये निकाले गए हैं। उसने कार्रवाई की मांग की है।