फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Fri, 07 Nov 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र) Updated Fri, 07 Nov 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

car accident in kurukshetra, pictures of creepy incident

हरियाणा के शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर ट्रक व दो कारों की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई। अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन सदस्यों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया है। पिंजौर निवासी केवल कृष्ण अरोड़ा परिवार सहित अलग-अलग दो कारों में पिंजौर से अरुणाय मंदिर पिहोवा में दर्शन के लिए गए थे। अरुणाय मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे अरोड़ा परिवार कुरुक्षेत्र के रास्ते पिंजौर के लिए निकले।

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

car accident in kurukshetra, pictures of creepy incident

दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब अरोड़ा परिवार शाहाबाद के नजदीक गांव खानपुर जाटान के पास पहुंचा तो उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे कार ट्रक के नीचे जा घुसी। इसी कार के पीछे आ रही अरोड़ा परिवार की दूसरी कार भी अगली कार से जा टकराई। तीनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों में सवार आठों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

car accident in kurukshetra, pictures of creepy incident

घायलों को हैल्पर्स सोसायटी की टीम ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भाई-बहन नीतिका एवं वरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल केके अरोड़ा, रजनीश, कनिका, राजीव, चिराग, प्रियंका को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

car accident in kurukshetra, pictures of creepy incident

हादसे में शिकार हुए परिवार में केवल कृष्ण अरोड़ा दो बेटों रजनीश व राजीव के परिवारों के साथ अरुणाय मंदिर पिहोवा में दर्शन के लिए गए थे। रजनीश के परिवार में उसकी पत्नी कनिका, बेटा चिराग व पुत्री नीतिका थी, जिसमें नीतिका की मौत हो गई। कनिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

देखिए, कार हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें

car accident in kurukshetra, pictures of creepy incident

राजीव के परिवार से बेटी प्रियंका की हालत ज्यादा गंभीर थी और बेटे वरुण की मौके पर मौत हो गई। वरुण की शादी लगभग 8 माह पहले ही तोशाम की शिखा के साथ हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed