{"_id":"5a59a4fa4f1c1bf6408b48c9","slug":"canada-based-wife-cheated-man-commits-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसे जी जान से चाहा, पढ़ने के लिए कनाडा भेजा वो निकली बेवफा, पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे जी जान से चाहा, पढ़ने के लिए कनाडा भेजा वो निकली बेवफा, पति ने दी जान
Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आहत पति ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वो विदेश में पढ़ना चाहती थी तो उसने उसे कनाडा भेज दिया, लेकिन वहां जाकर वो बेवफा हो गई। इससे पति को झटका लगा कि उसने जान दे दी।
2 of 5
गन शॉट
मामला पंजाब के मोगा का है। थाना बाघापुराना के तहत आने वाले गांव हरीयेवाला में एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटे ने यह कदम पत्नी की बेवफाई के कारण उठाया है। मृतक के परिजनों के बयानों पर पुलिस ने उसकी पत्नी के अलावा चार के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत केस दर्ज किया है।
3 of 5
marriage line
पुलिस चौकी नत्थूवाला गरबी के इंचार्ज एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि सुखदीप सिंह (29) के पिता मेजर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सुखदीप की पत्नी गुरमीत कौर, साढ़ू मनदीप सिंह व साली हरपिंदर कौर गांव दुनेके (मोगा) के अलावा गौरी नामक एक युवक ने उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। इसलिए उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
marriage
पुलिस के अनुसार, मृतक सुखदीप सिंह निवासी गांव हरीयेवाला की शादी ढाई वर्ष पहले हाल निवासी कनाडा और मूलरूप से गांव सीलो (साहनेवाल) जिला लुधियाना की गुरमीत कौर के साथ हुआ था। गुरमीत कौर कनाडा में पढ़ती थी तो सुखदीप ने उसे अपने भाई नवदीप सिंह के साथ वहां भेज दिया। वह नवदीप सिंह के साथ ही रहती थी।
विज्ञापन
5 of 5
marriage
मृतक के पिता ने बताया कि वहां जाकर गुरमीत कौर ने सुखदीप को कनाडा बुलाने से इंकार कर दिया। गुरमीत कौर की बहन हरपिंदर कौर और उसका पति मनदीप सिंह भी कनाडा रहते हैं और वे सुखदीप पर तलाक के लिए दबाव बना रहे थे। वे गुरमीत की शादी अपने रिश्तेदार गौरी से कराना चाहते थे। सुखदीप को यह पता चला और उसने पत्नी की बेवफाई से तंग होकर जान दे दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।