बीएसएनएल एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जो जियो से भी सस्ता है। कम पैसे में ज्यादा डाटा मिलेगा तो जल्दी रिचार्ज कराएं, फायदा उठाएं।
2 of 5
मोबाइल यूजर
- फोटो : Shutterstock
चंडीगढ़ में मोबाइल रिचार्ज रिटेलर राजीव लांबा ने बताया कि आईपीएल शुरू हो चुका है, इसलिए बीएसएनल का ये आईपीएल स्पेशल ऑफर है। कंपनी ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए आईपीएल पैक के नाम से अनलिमिटेड डाटा पैक लॉन्च किया है।
इस प्लान में बीएसएनएल 248 रुपए में 51 दिन की वैधता के साथ 153GB डेटा दे रही है। जिसके तहत हर रोज 3जीबी डाटा मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी आईपीएल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसे 30 अप्रैल तक रिचार्ज करा सकते हैं।
बता दें कि आईपीएल के लिए Jio ने भी 251 रुपए का नया पैक लॉन्च किया था। इस पैक में जियो यूजर्स को 51 दिन की वैधता के साथ 102GB डेटा दिया जा रहा है। यूजर 51 दिन तक आईपीएल के लाइव टी20 मैच का मजा ले पाएंगे।
गौरतलब है कि IPL 2018, 7 अप्रैल से शुरू हो गया है और 27 मई तक चलेगा। पूरी लीग 51 दिन तक चलेगी, ऐसे में मोबाइल कंपनियों के रिचार्ज प्लान क्रिकेट के शौकीनों के लिए तोहफे से कम नहीं है।