ईद के मौके पर बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो जानिए पूरा प्लान।
सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी संचार कंपनी बीएसएनएल ने ईद के अवसर पर अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 786 रुपये मूल्य का स्पेशल कॉम्बो वाउचर ऑफर की घोषणा की है।
यह ऑफर 90 दिनों की वैद्यता के साथ 786 रुपये की व़ॉयस कॉल और 3 जीवी डाटा प्रदान करता है, जबकि 599 रुपये का कॉम्बो वाउचर 30 दिनों की वैद्यता के साथ 786 रुपये मूल्य की टाक वैल्यू (30 दिनों की वैद्यता के साथ 507 रुपये मुख्य अकाउंट में प्लस 279 रुपये डेडिकेटिड अकाउंट में) व 10 आन नेट लोकल एसएमएस प्रदान करता है।
ऑफर 30 जून तक लागू रहेगा। इसके अलावा ईद पर प्रीपेड जीएसएम मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए अन्य टॉपअप 60 रुपये, 110 रुपये, 210 रुपये, 290 रुपये पर फुल और अतिरिक्त टॉक टाइम प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी पंजाब परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार एमएस ढिल्लों ने दी।