सोशल मीडिया पर खाने की शिकायत करने वाले तेजबहादुर घटनाक्रम को BSF ने गंभीरता से लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। पढ़िए जवानों के लिए बीएसएफ का फरमान...
सोशल मीडिया पर खाने की शिकायत करने वाले तेजबहादुर घटनाक्रम को बीएसएफ के डीजीपी ने गंभीरता से लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। इसमें बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे स्मार्ट फोन लेकर ड्यूटी नहीं करेंगे और न ही सीमा पर पहरेदारी करेंगे।
3 of 7
बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल प्रैंस काफैंस को संबोधित करते हुए
इसके अलावा अगर जवानों व अधिकारियों को सोशल मीडिया पर रहना है तो उनको चौकस रहना होगा, कोई ऐसी पोस्ट नहीं डाली जाएगी, जिससे अनुशासन भंग हो या जवानों का मनोबल गिरे। यह बात पंजाब-पाक बार्डर के फ्रंटियर के आईजी मुकुल गोयल ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुकुल ने कुछ समय पहले ही पंजाब बार्डर का बतौर आईजी चार्ज संभाला है।
वीरवार को मीडिया से मुखातिब होते मुकुल गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार नशा खत्म करने का हर संभव यत्न कर रही है और बीएसएफ उनके साथ है। पंजाब के बार्डर रेंज के आईजी नौनिहाल सिंह और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच गुरदासपुर में बैठक हुई है। इसमें नशे के खिलाफ दोनों ओर से हरसंभव सहयोग देने पर सहमति हुई है। इसके अलावा 24 अप्रैल को अमृतसर में भी बीएसएफ व पंजाब पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हो रही है।
5 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी
- फोटो : फाइल फोटो
आईजी ने कहा कि इस साल चार माह में बीएसएफ ने 65 किलो हेरोइन बार्डर से बरामद की है। बार्डर इलाके में रेत और बजरी के खनन से सड़कों को काफी नुकसान हो रहा है, जिसका मामला उन्होंने पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के पास उठाया है। इस बारे में आईजी बार्डर रेंज नौनिहाल सिंह से बात हुई है। उन्होंने अपने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।