फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 2018 में शादी, 2019 में एक साथ जन्मे तीन 'शिवांश', मां बोली- तीनों बेटों को सेना में भेजूंगी

Sat, 19 Oct 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Oct 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
BSF Jawan Wife Gave Birth to Three Baby Boy
महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
भगवान जब भी देता है, तो छप्पड़ फाड़कर देता है। ऐसा ही एक तोहफा बीएसएफ के जवान और उसकी पत्नी को मिला। साक्षात भगवान शिव की कृपा हुई, देखिए तस्वीरें।
BSF Jawan Wife Gave Birth to Three Baby Boy
महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पठानकोट में गांव कोटली निवासी बीएसएफ जवान प्रदीप की पत्नी एकता ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। तीन बेटों का एक साथ जन्म होने पर महिला के ससुराल व मायके वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बीएसएफ जवान प्रदीप भी छुट्टी लेकर श्रीनगर से घर लौट आए हैं। अब प्रदीप और एकता ने इच्छा जाहिर की है कि वह बेटों में भी देश प्रेम की भावना जगाकर उन्हें सेना में जाने को प्रोत्साहित करेंगे। तीनों बेटों को बचपन से ही सेना में भर्ती के लिए तैयारी करवाई जाएगी।
BSF Jawan Wife Gave Birth to Three Baby Boy
महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की उपासक एकता ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2018 को प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। 2019 में पहली ही डिलीवरी में भगवान शिव ने उन्हें तीन बेटे देकर परिवार पूरा कर दिया। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, शिवांशों को देखकर। वह अपने तीनों बेटों के नाम भगवान शिव के स्वरूपों पर ही रखेंगे। इनमें से एक नाम रुद्रा तो उन्होंने सोच लिया है, बाकी दोनों के नामों पर भी विचार किया जा रहा है, पर तीनों के नाम भगवान शिव पर ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Jawan Wife Gave Birth to Three Baby Boy
महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
एकता का सफल ऑपरेशन करने वाली डॉ. अनुराधा राणा ने बताया कि एकता उनके पास रेगुलर चेकअप करवा रही थीे। जब पहली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो उसमें तीन बच्चे दिखाई दिए और इसके बारे में उन्होंने एकता को बताया। उसी के मुताबिक, उन्हें खाने-पीने के बारे में बताते हुए दवाइयां दी गईं ताकि डिलवरी के वक्त कोई मुश्किल न हो। गत रात्रि एकता का ऑपरेशन किया गया और उसने तीन बेटों को एक साथ जन्म दिया।
विज्ञापन
BSF Jawan Wife Gave Birth to Three Baby Boy
महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन किसी समय जटिल भी हो जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि गर्भधारण के समय एकता का वजन 56 किलोग्राम था, जो आठवें महीने तक पहुंच कर 80 किलोग्राम हो गया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि जच्चा-बच्चा चारों सेहतमंद हैं। जन्म के समय तीनों बच्चों का वजन 2.5-2.5 किलोग्राम था। तीनों बच्चों की जांच पूरी हो चुकी है, चारों को जल्दी डिस्चार्ज किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed