फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद जवान हत्याकांडः मृतक जवान की पत्नी ने कहा- ‘कभी अपने बेटे को बीएसएफ में नहीं भेजूंगी’

Tue, 02 Oct 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Tue, 02 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan Jagpreet's funeral with state honor in batala
जवान हत्याकांड

गाजियाबाद के लिंक रोड के ब्रज विहार स्कूल में सोमवार सुबह बीएसएफ के एक जवान ने अपने साथी जवान की सरकारी हथियार से तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को मृतक जवान जगप्रीत सिंह का शव उनके पैतृक गांव बटाला के भंबोई लाया गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ मृतक जगप्रीत सिंह का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

BSF jawan Jagpreet's funeral with state honor in batala
जवान हत्याकांड
मंगलवार को जैसे जगप्रीत का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। बीएसएफ की टुकड़ी ने जगप्रीत को सलामी दी। वहीं जगप्रीत सिंह की पत्नी महकप्रीत कौर का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था। जगप्रीत का तीन साल का बेटा गुरनूर सिंह इस दौरान पहुंचे लोगों को चुपचाप देख रहा था। महकप्रीत कौर ने रोते-रोते बताया कि वह अपने बेटे को कभी बीएसएफ में भर्ती नहीं करवाएगी। 
BSF jawan Jagpreet's funeral with state honor in batala
जवान हत्याकांड
महकप्रीत ने बताया कि रविवार को करीब 12 बजे उसकी फोन पर जगप्रीत से बात हुई थी। जगप्रीत ने बताया था कि अजीत सिंह निवासी पठानकोट ने शराब पी रखी है और नशे में ही उसके साथ गाली गलौज कर रहा है। महकप्रीत ने अपने पति को कहा कि अजीत उसका दोस्त है, उसके साथ झगड़ना नहीं चाहिए। इस पर जगप्रीत सिंह ने कहा था कि वह सोमवार को छुट्टी पर घर आएगा, मगर अधिकारियों ने उसे गाजियाबाद में चुनाव ड्यूटी के लिये भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF jawan Jagpreet's funeral with state honor in batala
जवान हत्याकांड

शव लेकर गांव पहुंचे बीएसएफ के अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि अजीत और जगप्रीत सिंह घनिष्ट मित्र थे, दोनों इकट्ठे रहते थे और दोनों ने ट्रेनिंग भी साथ की थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को दोनों में तकरार हुई, मगर अभी तक तकरार की वजह के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजीत सिंह की सुबह ड्यूटी थी, जबकि जगप्रीत सोया हुआ था। अजीत ने अपनी राइफल से सोये हुए जगप्रीत पर तीन फायर किए, जिससे जगप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
BSF jawan Jagpreet's funeral with state honor in batala
जवान हत्याकांड
उन्होंने बताया कि अजीत सिंह द्वारा गोलियां चलाने के कारण की पुष्टि विभाग द्वारा की जाने वाली जांच में होगा। वहीं जगप्रीत सिंह के जीजा अवतार सिंह का कहना था कि आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अधिकारियों को भी चाहिए था कि जब दोनों के बीच पिछले दो-तीन दिन से विवाद चल रहा था, तो दोनों को बुलाकर जिसका कसूर होता, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed