{"_id":"5bb1b9b9867a557ed20b2a0e","slug":"10-tips-for-blood-donators-wold-voluntary-blood-donation-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेट करने जाएं, तो जरूर बरतें 10 सावधानियां...वरना जान जोखिम में डाल लेंगे अपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेट करने जाएं, तो जरूर बरतें 10 सावधानियां...वरना जान जोखिम में डाल लेंगे अपनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
blood donation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, 10 ऐसी सावधानियां जिन पर ध्यान नहीं दिया गया तो जान जा सकती है- अपनी भी और दूसरे की भी।
blood donation
अकसर देखने में आया है कि डायबिटीज पेशेंट भी रक्तदान करना चाहते हैं। इस बारे में पीजीआई ब्लड बैंक के असिस्टेंट प्रोफेसर सुचेत सचदेव ने बताया है कि जो मरीज 15 साल या उससे अधिक समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं वे रक्तदान से बचें। जो मरीज इससे कम समय से इस रोग के शिकार हैं और उनका ब्लड शुगर कंट्रोल है तो वे रक्तदान कर सकते हैं।
blood donation
3 महीने में एक बार ही रक्तदान करना चाहिए। ब्लड डोनेट करने से पहले सुबह पानी जरूर पीएं। नाश्ता जरूर करें। कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं। डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें। 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : demo pic
90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान। रक्तदान को लेकर सबसे बड़ा भ्रम लोगों के मन में ये है कि उनके शरीर में खून की कमी हो जाएगी। लेकिन बता दें कि खून देने के 48 घंटे बाद ही रक्त की क्षतिपूर्ति हो जाती है। अगर आप हट्टे-कट्टे हैं तो तीन महीने में एक बार आराम से रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्तदान
अगर कोई एड्स से ग्रस्त है तो उस व्यक्ति को रक्तदान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कैंसर के मरीजों को रक्तदान नहीं करना चाहिए। अगर आपने टैटू या कोई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है तो रक्तदान करने के लिए कम से कम चार महीने तक इंतजार करना होगा। रक्तदान करने के बाद आप सामान्य रूप से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन आपको दिन में खूब पानी पीना होगा और शराब तथा धूम्रपान से दूर रहना होगा।