घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
हत्यारों ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का गला रेतकर दे दी खौफनाक मौत। तस्वीरें दिल दहला देंगी।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
हत्यारों ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का गला रेतकर दे दी खौफनाक मौत। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। यहां आजाद नगर में सोमवार को दिन दहाड़े एक महिला की लेनदेन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाल कर दिया।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
मृतका कृषि विभाग पंचकूला में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ. कृष्णकांत की पत्नी थी। वे फिलहाल कोर्स के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्णकांत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आजाद नगर में रहते हैं और इन दिनों हिमाचल गए हुए हैं।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
सोमवार दोपहर घर में उनकी पत्नी कविता (45) अकेली ही थी। इसी का फायदा उठाकर एक युवक घर में घुस गया। पैसों के लेन-देने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और इसी से तैश में आकर युवक ने तेजधार चाकू से कविता के गले पर वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह गली में भाग रहा था।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
शक होने पर एक महिला ने शोर मचा दिया। इससे वह हड़बड़ा गया और गली के मोड़ पर गिर गया। इसी दौरान महिला का शोर सुनकर उसका पीछा कर रहे लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तलाशी में उससे चाकू बरामद किया। इसी बीच पता चला कि वह किसी महिला की हत्या कर भागा है।