फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

Tue, 22 Sep 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Sep 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

brutal murder of national level shooter in mohali

नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के वकील की 4 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तस्वीरों में देखिए वारदात की पूरी कहानी।

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

brutal murder of national level shooter in mohali

नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के वकील मोहाली निवासी सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू की 4 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिद्धू का शव सेक्टर-27 बी के पार्क के बीच पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के 150 मीटर दूरी पर सिप्पी सिद्धू की कार भी बरामद कर ली गई। फिलहाल, हत्या के बाद शव फेंका गया या हत्या सेक्टर-27 में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

brutal murder of national level shooter in mohali

मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली 3बी2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू  नेशनल शूटर के साथ- साथ हाईकोर्ट के वकील भी थे। 18 सितंबर को वह कनाडा में चल रही पैरा ओलंपिक से हिस्सा लेकर 18 सितंबर को भारत पहुंचे थे। उसके पिता हरियाणा एंड पंजाब हाइकोर्ट के सीनियर एडवोकेट की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके अलावा वह पंजाब एव हरियाणा हाइकोर्ट के रिटायर जज के पोते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

brutal murder of national level shooter in mohali

दरअसल देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-27 बी के पार्क के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान मोहाली 3बी2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू के रूप में हुई। सिद्धू नेशनल शूटर के साथ- साथ हाईकोर्ट के वकील भी थे।  परिजनों के अनुसार सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी सिद्धू रविवार रात घर से सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी सब्जी लेने की कह कर घर से निकले थे। बाद में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

brutal murder of national level shooter in mohali

हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाने आए परिजनों ने बताया कि उन्हें वारदात की सूचना 11:20 मिली। इसके बाद परिजन जीएमएसएच-16 हॉस्पिटल पहुंचे। वारदात स्थल से गोली के एक भी खोल नही मिला है। इसके अलावा कोई ऐसा सुराग नही मिला जो सेक्टर-27 में वारदात होनी की पुष्टि कर सके। पोस्टमार्टम के दौरान सुखमनप्रीत सिद्धू के शरीर के चार स्थानों से गोली के छर्रे मिले हैं। सुखमनप्रीत के छाती, पीठ, बाजू के नीचे व मुंह पर गोली लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed