पत्थर मार मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें
युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने युवक की लाश पत्थरों के नीचे दबी देखी। देखिए वारदात की तस्वीरें।
पत्थर मार मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें
युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने युवक की लाश पत्थरों के नीचे दबी देखी। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर सेक्टर 25 में वीरवार की सुबह का है। एक युवक की लाश पत्थरों के नीचे दबी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
पत्थर मार मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें
पीड़ित परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप मकान के विवाद में अपने ही रिश्तेदार पर लगाया है। घटना का खुलासा वीरवार की सुबह 9:00बजे कंट्रोल रूम में कॉल जाने के बाद हुआ। कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने झाड़ियों में पत्थरों से ढका एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और कॉलोनी वासियों की दी।
पत्थर मार मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि युवक का शव पत्थरों से कुचला गया था। वारदात स्थल पर एक घंटे बाद परिजनों ने शव की पहचान कर ली। मृतक आशीष(20) सेक्टर-25 निवासी है। वह अपने दो भाइयों के साथ रहता था। उसके माता-पिता की मौत सात साल पहले सुगर की बिमारी से हो गया था।
पत्थर मार मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें
मृतक का बड़ा भाई मंगत प्राइवेट जॉब, दूसरा भाई शिवकुमार गार्ड का काम करता है। जबकि, आशीष वेटर का काम करता था। घर में बड़े भाई मंगत की शादी हुई है। मृतक के घर के पास एक कोने में खून गिरा था। वहां की हालत देखकर अनुमान लगाया गया कि युवक पर सबसे पहले हमला घर के पास किया गया था।