फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

Sat, 09 May 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Sat, 09 May 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन

बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

brutal murder of 3 year old son

नशेड़ी बाप ने बेरहमी की हद पार करते हुए अपने ही दूधमुंहे बच्चे भूपेंद्र (3 वर्ष) को क्रूरता से पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला और उसे गांव की श्मशान भूमि में दबा दिया। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ के चितलांग गांव का है। खबर मिलने पर मृतक की मां के मामा मुनेश गांव पहुंचे। ग्रामीणों से बात करने के बाद  उन्होंने सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी।


बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

brutal murder of 3 year old son

इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ओमप्रकाश समेत सदर थाना पुलिस अलसुबह ही चितलांग गांव के श्मशान भूमि में पहुंच गई। पुलिस ने गांववालों की निशानदेही पर शमशान भूमि में करीब 11 बजे खुदाई शुरू करवाई। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद जमीन से चार फीट की गहराई से बच्चे का शव निकाला गया।

बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

brutal murder of 3 year old son

बच्चे के शव को निकालकर पुलिस उसे सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के नाना मुनेश  द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने चितलांग के दिनेश के खिलाफ  धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

brutal murder of 3 year old son

पुलिस ने श्मशान भूमि में शव निकालने और सामान्य अस्पताल तक लाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई। वहीं घटना के बाद गांव के श्मशान घाट पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। श्मशान भूमि में पुलिस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बाप ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम संग खौफनाक कांड

brutal murder of 3 year old son

सोहना के दोहला गांव निवासी प्रेमजीत ने बताया कि मेरी भांजी का पति दिनेश शुरू से ही शराबी थी। करीब छह माह पूर्व इसने मेरी भांजी को भी पीटा था, उस वक्त मैंने इसे फोन पर भी समझाया था लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सतबीर सिंह, एसएचओ, सदर थाना ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed