प्रिंसिपल छात्राओं से करता था शर्मनाक करतूत। जब
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
एक छात्रा का कहना है कि बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल ने सारी मर्यादाएं लांघकर आपत्तिजनक प्रस्ताव रखा। जिसके बाद उसने अभिभावकों को पूरी कहानी बताई। छात्रा के पिता ने योजनाबद्ध तरीके से प्रिंसिपल के मोबाइल पर मिस कॉल की तो तुरंत उसी नंबर पर प्रिंसिपल की कॉल आई। छात्रा ने प्रिंसिपल के साथ खुलकर बातें की, जिसका जवाब भी वह देता रहा। इसकी पूरी रिकार्डिंग अभिभावकों ने मोबाइल में कर ली।
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
शुक्रवार को छात्रा और उसके अभिभावकों ने प्रिंसिपल की सच्चाई जानने की
कोशिश की। छात्रा जैसे ही प्रिंसिपल के कमरे में गई तो वह उसके साथ गलत
हरकतें करने लगा। छात्रा के शोर मचाते ही अभिभावकों और स्कूल के बच्चों ने
प्रिंसिपल को पकड़ लिया और रूम से बाहर निकालकर शहर भर में अर्धनग्न कर
घुमाया। स्कूल की अन्य छात्राओं ने शहर में प्रिंसिपल की जूतों व चप्पलों
से पिटाई की।
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
आधा दर्जन छात्राओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लड़कियों के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़कियों के ब्यान भी लिए गए हैं। स्कूल में कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा
पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने मामले की गंभीरता देखते हुए पीड़ित छात्राओं
को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी
प्रिंसिपल राजकुमार कसवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी
प्रिंसिपल, संचालक सह युवा इनेलो के पूर्व जिला महासचिव राजकुमार कसवां ने
खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि लड़कियों को गलतफहमी हुई है।