फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Mon, 21 Dec 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 21 Dec 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Brainder Sran selected in team india for australia tour

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए किसान के बेटे का चयन टीम इंडिया में किया गया है। किसान का यह बेटा और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तानी मीडियम पेसर वसीम अकरम की तरह गेंदबाजी करने वाले बिरेंद्र सरन हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Brainder Sran selected in team india for australia tour

वसीम अकरम की तरह गेंदबाजी करने वाले बिरेंद्र सरन हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली के गांव पन्नीवाला मोरिकां के रहने वाले हैं। पंजाब की ओर से खेलने वाले बिरेंद्र सरन के चयन की जानकारी होने के बाद गांव में होली, दीपावली एक साथ मन रही है। किसान बलवीर सिंह बेटे की उपलब्धि से गदगद हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Brainder Sran selected in team india for australia tour

फरवरी 2015 में बिरेंद्र सरन ट्रायल देने के लिए मुंबई गया था। उसकी बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल के मेंटर राहुल द्रविड़ को काफी आकर्षित किया। द्रविड़ की वजह से ही राजस्थान रॉयल ने इस खिलाड़ी को 10 लाख रुपये में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Brainder Sran selected in team india for australia tour

पंजाब की ओर से खेलने वाले 23 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 32 विकेट अपने नाम किए। पिछले दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। कॅरियर में 27 रन देकर चार विकेट उसका बेहतरीन प्रदर्शन है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसान का बेटा टीम इंडिया में सेलेक्ट

Brainder Sran selected in team india for australia tour

वर्ष 2011 में रणजी खेलने के बाद बिरेंद्र सरन को चोट ने घेरे रखा। दो बार फ्रेक्चर होने के कारण मैदान से दूरी बनाए रखी। एक बार हादसे का शिकार हो गया। पंजाब के पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा पेसर अमित उनियाल ने बिरेंद्र सरन की जिंदगी में नया सवेरा लाने में मदद की। उन्होंने अपनी क्रिकेट अकादमी में चोट से उभरे इस खिलाड़ी को फिटनेस मंत्र दिया, वहीं गेंदबाजी में कमियों को दूर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed