रोहतकः नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के रोहतक में नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रोहतक-लाढ़ौत रोड पर अंजाम दी गई। देखिए तस्वीरें।
रोहतकः नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या
मृतक प्लेयर का नाम धामड़ गांव निवासी दीपक हुड्डा बताया जा रहा है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और परिजन भी किसी से रंजिश या दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रोहतकः नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम दीपक अपने दोस्त के साथ बैठा था। इस दौरान दो अन्य युवक आए और गन्ने लाने की बात कहकर उसे अपने साथ रोहतक ले गए। जहां वह रोहतक-लाढ़ौत रोड पर घायल अवस्था में मिला और पीजीआई ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया। उसके सिर में गोली लगी थी।
रोहतकः नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या
बताया जा रहा है कि दीपक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। उसने अपने भाई कालू को खुद फोन कर घटना के बारे में बताया। कालू और परिवार वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसे पीजीआई ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
रोहतकः नेशनल कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि 23 वर्षीय दीपक नेशनल लेवल पर हरियाणा स्टाइल कबड्डी खेलता था और एमडीयू यूनिवर्सिटी की कबड्डी टीम का कप्तान है।