रिंग का किंग बनने के बाद ओलंपियन बॉक्सर ने अब 'चीन की दीवार' तोड़ने का चैलेंज दिया है और उनका दावा नॉकआउट करने का है। जानिए क्या है माजरा?
2 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
दरअसल, देश के स्टार बॉक्सर अब चीन के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार मियामैतियाली से भिड़ेंगे। पिछले आठ मुकाबलों में सात नॉक आउट पंच जड़ने वाले विजेंदर चीनी बॉक्सर जुल्पिकार को भी नॉक आउट करने की फिराक में हैं। अगर वह यह मुकाबला जीत जाते हैं तो वह दूसरी बेल्ट हासिल कर पाएंगे। वहीं मैमतअली से भिड़ने से पहले विजेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए बड़ी बात कही।
3 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र ने कहा कि वह मुकाबले को जल्द से जल्द जीतने की कोशिश करेंगे, जुल्पिकार तो चीनी सामान है और चीनी सामान ज्यादा नहीं चलता है। हालांकि विजेंदर की निगाहें वर्ल्ड टाइटल पर हैं, लेकिन वह और उनके प्रमोटर नीरव तोमर साफ करते हैं कि इसमें अभी वक्त लगेगा। विजेंदर की वर्ल्ड टाइटल बाउट 2018 के बाद ही संभव है। विजेंदर कहते हैं कि उनके कोच ली बियर्ड ने उन्हें सलाह दी है कि एक समय में एक बाउट को ही लक्ष्य बनाओ।
4 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर कहते हैं कि उनके लिए कोई भी प्रमोटर बाउट लेकर आएगा वह उसके साथ काम करने को तैयार हैं, चाहें वह अमेरिका से हो या फिर यूरोप से। विजेंदर ने कहा कि जुल्पिकार के खिलाफ बाउट के बाद वह अगला मुकाबला देश से बाहर लड़ेंगे। यह जगह यूरोप के अलावा अमेरिका और दुबई भी हो सकती हैं। इस संबंध में प्रमोटर्स बात कर रहे हैं। हालांकि एक सच्चाई यह भी है कि जिस प्रमोटर के साथ विजेंदर ने नाता तोड़ा है, वही मुंबई बाउट का आयोजन करा रही है।
5 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बता दें कि विजेंदर और मियामैतियाली के बीच मुकाबला 5 अगस्त को मुंबई के वर्ली में एनएससीआइ स्टेडियम में होगा। करीब 5000 लोग ये मुकाबला देखेंगे। यूरोप और अमेरिका में भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं बॉक्सर विजेंद्र का देश में यह तीसरा पेशेवर मुकाबला होगा। विजेंदर के भारत में पहले दो मुकाबले दिल्ली में हुए थे। विजेन्दर फिलहाल अपने सर्किट में कोई मुकाबला नहीं हारे हैं, लेकिन उनका यह मुकाबला काफी टफ होने वाला है।