फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हालातों से हार रहा है मुहम्मद अली से लड़ने वाला 'बॉक्सर', कोई पूछने वाला नहीं

Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Boxer Kaur Singh, who fought with Muhammad Ali is hospitalized
kaur singh
देश का वो जाबांज बाक्सर जो कभी मुहम्मद अली से लड़ा था, आज मौत से लड़ रहा है लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है।
Boxer Kaur Singh, who fought with Muhammad Ali is hospitalized
Kaur Singh and Boxing legend Muhammad Ali - फोटो : File Photo
जी हां, मुहम्मद अली से रिंग में लड़ने वाले पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी बॉक्सर कौर सिंह की तबीयत फिर खराब हो गई है। वह मोहाली के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। बीमार बॉक्सर ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस समय रोशन किया, जब कोई सोच भी नहीं सकता था। कौर सिंह की ख्याति का अंदाजा उनके द्वारा हासिल किए गए मेडलों से लगाया जा सकता है।
Boxer Kaur Singh, who fought with Muhammad Ali is hospitalized
kaur singh
सेक्टर-69 स्थित अस्पताल में भर्ती कौर सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है। बीते दो साल से उनकी हालत ज्यादा खराब है। हर दूसरे महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेना से उन्हें पेंशन तो मिलती है और इलाज का खर्च भी सेना ही उठा रही है। लेकिन घर-परिवार के चक्कर में पेंशन भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा जब अस्पताल में भर्ती होते हैं तो खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें पहले कर्ज लेना पड़ा था। घर की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boxer Kaur Singh, who fought with Muhammad Ali is hospitalized
kaur singh
उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वह भी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। अब उनका भी परिवार है। ऐसे में उनके भी अपने खर्च बढ़ गए हैं। उनकी दो एकड़ जमीन है। पंजाब सरकार ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। उन्होंने बताया कि वह इलाज के लिए भी अकेले आए हैं। क्योंकि अगर पारिवारिक मेंबर साथ आते तो यहां पर रहने व खाने-पीने के खर्च बढ़ जाते। इस कारण वह अकेले अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
Boxer Kaur Singh, who fought with Muhammad Ali is hospitalized
Kaur Singh
जिक्रयोग है कि इससे पहले दिसंबर-2017 में भी गंभीर हालत में मोहाली में भर्ती कराए गए थे। इस दौरान करीब वह 25 दिन अस्पताल में रहे थे। विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कौर सिंह नेशनल बॉक्सर के साथ पद्मश्री अवार्डी है। इसलिए सरकार से मांग करता हूं कि उनका इलाज किसी बड़े अस्पताल में कराया जाए। दिल्ली या हैदराबाद के किसी बड़े अस्पताल में उनको ले जाया जाए। खेल मंत्रालय भी उनकी सुध ले। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के खेल मंत्री को उनकी सुध लेनी चाहिए। साथ ही उन्हें अस्पताल में आकर सम्मानित करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed