पंजाब की गुरु की नगरी आज बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के आने से चमक उठी वहीं, सरकार ने पर्यटकों को बड़ी खुशखबरी दी। देखिए, तस्वीरें।
2 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
यहां बात हो रही है अमृतसर के ऐतिहासिक किला गोबिंदगढ़ की, जिसे रेनोवेशन के बाद एकबार फिर से पंजाब के लोगों को सौंप दिया गया। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इसका उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस किले का इतिहास 256 वर्ष पुराना है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इस किले के पहले फेज का रेनोवेशन के बाद उद्घाटन किया।
3 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बॉलीवुड पर्सनालिटी जूही चावला, रंधीर कपूर, ऋषि कपूर, रंदीप हुड्डा, मनीषा कोइराला, दिव्या दत्ता, आर्या बब्बर, केतन मेहता, अनूप जलोटा, गिप्पी ग्रेवाल मौजूद रहे।
4 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि गुरु की नगरी अमृतसर को टूरिज्म के हब के रूप में डवलप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको ऐसे विकसित किया जा रहा है जिससे यहां आने वाले टूरिस्ट तीन चार दिन यहां ठहरें। सुखबीर बादल ने कहा कि श्री दरबार साहिब के बाहर गोल्डन टेंपल प्लाजा पूरी हो चुका है।
5 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बेसमेंट में तीन थिएटर बना लिए गए हैं। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब, श्री दरबार साहिब और सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेसमेंट को 18 दिसंबर को आम लोगों को सौंपा जाएगा। इस किले को इतिहास में भंगियन दा किले के रूप में पहचाना जाता है। इसका नाम 19वीं शताब्दी में बदला गया। इसका लुक महाराजा रंजीत सिंह ने फ्रेंच आर्किटेक्ट और मिलिट्री की मदद से एकदम बदल दिया। ऐसा कहा जाता है कि प्रसिद्ध जमजमा तोप और कोहिनूर हीरा भी इसमें रखा गया। इसका मुख्य गेट नलवा गेट कहा जाता है।