{"_id":"5c0f9d6abdec2241b842f28b","slug":"bollywood-guests-in-comedy-king-kapil-sharma-wedding-ginni-chatrath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में मेहमानों को लेकर हुआ ऐसा खुलासा, निराश हो गए कपिल शर्मा...दुल्हन गिन्नी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मेहमानों को लेकर हुआ ऐसा खुलासा, निराश हो गए कपिल शर्मा...दुल्हन गिन्नी भी हैरान
Tue, 11 Dec 2018 04:54 PM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा की शादी में मेहमानों के आने को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने कॉमेडी किंग को काफी निराश किया। दुल्हन गिन्नी चतरथ भी काफी हैरान हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
2 of 5
kapil sharma
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ के लावां-फेरे मौके पर बॉलीवुड से दिग्गज अदाकारों के आने की संभावना जताई जा रही है। मगर कपिल के करीबी और पारिवारिक सदस्य अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने ये कहकर इन कयासों पर विराम लगा दिया है कि शादी समारोह में बॉलीवुड से अभी कोई दिग्गज अदाकार नहीं आ रहा। लेकिन पंजाब के कलाकार और गायक शादी समारोह में रंग जमाएंगे, पंजाबी तड़का लगाएंगे।
3 of 5
Kapil Sharma
हालांकि शादी समारोह में पंजाबी फिल्म हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से भी दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया है। मगर ज्यादातर दिग्गज बॉलीवुड अदाकार मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में ही भाग लेंगे। अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी लंदन से अपनी फिल्म के शूट से समय निकालकर कपिल शर्मा की शादी समारोह के लिए मंगलवार को पंजाब लौट आए हैं और मेहमाननवाजी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जालंधर में शादी समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार और पंजाब से जुड़ी फिल्मी हस्तियां ही शिरकत करेंगी, क्योंकि मौसम में बदलाव आ रहा है। पंजाब में धुंध, बारिश और बहुत ठंड हो रही है। ऐसे में फ्लाइट आदि के आने-जाने में परेशानी आती है। इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटी मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
घुग्गी का कहना है कि कपिल शर्मा उनका दोस्त नहीं बल्कि छोटा भाई है। उससे पारिवारिक नाता है। इसलिए वह शादी में आने वाले लोगों की मेहमाननवाजी करेंगे। घुग्गी ने बताया कि वह कपिल की शादी के जालंधर और अमृतसर वाले दोनों समारोह में रहेंगे। कपिल को वह कॉलेज टाइम से जानते हैं। तभी उन्हें कपिल के टैलेंट का अंदाजा लग गया था। वह कपिल को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।