विनोद खन्ना की जिंदगी में एक वक्त वो भी आया था, जब दो बार उनकी गुमशुदगी के पोस्टर सड़कों पर चिपकाए गए थे और शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
2 of 11
विनोद खन्ना की गुमशुदगी के पोस्टर
ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ, वो भी पंजाब में और देखिए उसकी हकीकत भी सामने आ गई। लोगों को शिकायत थी कि वे स्टार हैं, इसलिए अपने संसदीय इलाके की सुध नहीं लेते, जबकि वे तो बीमार चल रहे थे। गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, नतीजा आज वे सभी को छोड़कर चले गए। लोगों को बताया भी गया कि वे बीमार हैं, पर उनका यकीं नहीं होता था।
3 of 11
विनोद खन्ना की गुमशुदगी के पोस्टर
दीनानगर आतंकी हमले के दिन थे, सभी दिग्गज नेता आए। विनोद खन्ना नहीं आ सके, नाराज होकर विपक्षियों ने उनके लापता होने से पोस्टर शहर के गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए। साथ ही नेशनल कोआर्डिनेटर यूथ कांग्रेस कार्तिक वडैहरा के नेतृत्व में डीएसपी सिटी मनोज कुमार ठाकुर को सांसद विनोद खन्ना की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए शिकायत दी।
कार्तिक वडैहरा ने कहा दीनानगर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, पर सांसद विनोद खन्ना ने यहां आना तो दूर, अपनी ओर से संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा। इतना ही नहीं इस आतंकी हमले में शहीद पुलिस जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि तक अर्पित नहीं की, जबकि वह उन्हीं के हलके से संबंधित है।
5 of 11
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
कार्तिक वडैहरा ने कहा कि चुनावों के समय हल्के की जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाले सांसद विनोद खन्ना ने अपने ही हल्के में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक शब्द नहीं कहा है। इस दौरान कांग्रेसियों शहर में रैली भी निकाली। रैली डाकखाना चौक से शुरू होकर गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, लेबर शेड से होती हुई थाना डिवीजन नंबर एक पहुंची।