एक तेज धमाके के बाद बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मरों के साथ कई घर भी ढह गए। देखिए यकीं नहीं होगा...
घटना पंजाब के सुनाम की है, जहां नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में सोमवार की शाम दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। वहीं आसपास की कई इमारतें ढह गईं। बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मरों के परखचे उड गए। हादसे में 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएऔर एक मवेशी की मौत हो गई। कई टीमें मलबा हटाने के काम में लगी रहीं। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि मलबे में लोग दबे हो सकते हैं।
सोमवार की शाम को नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मच गई और कई फैक्टरियों की इमारतें धराशायी हो गईं। करीब आधा दर्जन घरों के लोग इस हादसे की चपेट में आकरघायल हो गए हैं। भयभीत लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए।
सूत्रों के मुताबिक गोदाम में पटाखों के भंडारण के अलावा भारी मात्रा में पोटाश भी रखा था। बताया जाता है कि इसी पोटाश ने भारी तबाही मचाई है। सड़क पर जा रहे वाहन तक धमाके की चपेट में आ गए। तीन बाइक खिलौनों की तरह टूट गई। कई सौ मीटर तक मलबा फैल गया। हादसे की चपेट में आए बीस घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीन को पटियाला रेफर कर दिया गया है।
फैक्टरी के बगल में रह रही बुजुर्ग कौशल्या ने लोगों के समक्ष उसके बेटे को मलबे से निकालने की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला को आशंका है कि उसका बेटा हादसे के वक्त घर के आसपास घूम रहा था। अब उसका बेटा कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। उसने कहा कि हादसे में उसकी एक भैंस मर गई और सारा घर टूट गया है।