फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: केरल में हो रहे हमलों पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कई वर्कर घायल

Sun, 15 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
BJP protests killing of RSS, party activists in Kerala
Chandigarh BJP Protest
केरल में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। तस्वीरें
BJP protests killing of RSS, party activists in Kerala
Chandigarh BJP Protest
केरल में संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-30 में जन रक्षा यात्रा निकाली। सीपीआईएम दफ्तर की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें करनी पड़ीं। इस दौरान वर्करों ने जमकर नारेबाजी भी की।
BJP protests killing of RSS, party activists in Kerala
Chandigarh BJP Protest
सेक्टर-29 स्थित सेवा धाम से शुरू हुई इस यात्रा में चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान टंडन ने पुलिस के लगाए हुए बैरिकेड को भी तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता भी घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP protests killing of RSS, party activists in Kerala
Chandigarh BJP Protest
प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि यात्रा का आयोजन केरल में कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवाद के शासनकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक और भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याओं को लेकर किया गया और सीपीआई (एम) को ये संदेश प्रदान किया गया कि अगर उनकी पार्टी ने इन हत्याओं को नहीं रोका तो भाजपा जनता के बीच उनकी कारगुजारियों को लेकर जाएगी। 
 
विज्ञापन
BJP protests killing of RSS, party activists in Kerala
Chandigarh BJP Protest
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में जो हत्याएं हुई है उन सभी हत्याओं के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से वामपंथी नेता घबरा गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed